इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

गलवान इलाकें में चीनी सैनिकों ने फहराया चीनी झंडा,भारतीय सेना ने किया साफ, गैरविवादित इलाकें में फहराया गया है झंडा, जून 2020 में इसी घाटी में हुआ था दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प – हेमंत सिंह/अमरनाथ यादव


गलवान इलाकें में चीनी सैनिक चीनी झंडा फहराते हुए

बीजिंग/नई दिल्ली। नये साल में चीनी सेना का एक वायरल विडियो ने भारत की सियासत को गरमा दिया है,चीन की तरफ से वायरल किये गये इस विडियो में चीनी सैनिकों को गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराते देखा जा रहा है। बता दें कि इसी गलवान घाटी में जून 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी,जहां इस संघर्ष में दोनों देशों के कई सैनिक व सैन्य अधिकारी भी मारे गए थे। तभी से दोनों पक्षों के बीच अभी तक तनाव जारी है,और अब चीन की तरफ से तनाव बढ़ाने वाली हरकतें निरंतर सामने आ रही है,हालांकि,भारतीय सेना के सूत्रों ने इस वायरल विडियो के बारे में साफ किया है कि चीनी सैनिक जहां झंडा फहरा रहे हैं वह दोनों देशों के बीच डिमिलिट्राइज्ड जोन का उल्लंघन नहीं करता है।

इसी कड़ी में एक अन्य मीडिया एक रिपोर्ट में भारतीय सेना के सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि यह झंडा चीनी सैनिक गैर विवादित क्षेत्र में फहरा रहे है न कि भारतीय सीमा में। दरअसल,एक जनवरी को चीन की तरफ से एक वीडियो को ट्वीट किया गया था और इसके साथ ही लिखा गया कि साल 2022 के पहले दिन गलवान घाटी पर चीन का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ट्वीट में यह भी दावा किया गया था कि यह झंडा खास है क्योंकि इसे बीजिंग के थियानमान स्क्वॉयर पर भी फहराया गया था।

वहीं,वीडियो के वायरल होते ही भारत सरकार पर देश की विपक्षी पार्टियां एक बार फिर से हमलावर हो गयी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए भारत सरकार से सवाल खड़ा किया कि गलवान पर हमारा तिरंगा ही अच्छा लगता है। चीन को जवाब देना होगा। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *