
घाटी में एक आॅपरेशन के दौरान सैनिक (फाईल फोटो)
श्रीनगर। लाख उपाय के बावजूद भी घाटी में शांति कायम नहीं हो पा रहा है जबकि इतना चाक चौबंद सुरक्षा है फिर भी आतंकी अपने हरकतों को अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं,अब आतंकी हमले से संबंधित एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हमला हो जाने के बाद इलाके की घेराबदी कर दी गई है और सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल तौसीफ अहमद के रूप में की गई है।

आतंकियों का सांकेतिक तस्वीर
कहा जा रहा है कि यह हमला रात करीब आठ बजे जम्मू एंड कश्मीर पुलिस कांस्टेबल तौसीफ अहमद पर एसडी कॉलोनी, बटमालू में उनके आवास के पास किया गया है। हमला होने के वजह से घायल हुए सिपाही को तत्काल एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इलाके को सील करके आतंकियों की तलाश तेज कर दिया गया है।

भारतीय सेना के जवान (फाईल फोटो)
उधर कुलगाम जिले में भी घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने सुरक्षा बालों के टीम पर ग्रेनेड से हमला किया है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। घटना के बारे में बताया गया है कि शाम 6.25 बजे आतंकियों ने कुलगाम जिले के नेहामा चौक पर 18बीएन सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया है।
उल्लेखनीय हैं कि इधर कुछ महिनों से आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है,रक्षा सूत्रों का कहना है कि जबसे अफगानिस्तान में तालिबान राज कायम हुआ है तभी से आतंकियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और इस आग में पाकिस्तानी ऐजेंसी घी का काम कर रही है, जिस वजह से घाटी में शांति नियमित नही हो पा रही है, फिर भी सुरक्षा ऐजेंसियां पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है,नहीं तो और भी गंभीर घटनाएं घटित हो सकती हैं।
