कोलकाता, 26 अप्रैल (हि.स.) । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद भारतीय सेना के विशेष बलों के जवान हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर शुक्रवार देररात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। शव को जब तिरंगे में लिपटे ताबूत में लाया गया, तो मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान हवाई अड्डे पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और ‘भारत माता के वीर सपूत झंटू शेख अमर रहे’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। पार्थिव शरीर को कोलकाता के एक शवगृह में रखा गया। पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह नदिया जिले स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया है।शहीद झंटू अली शेख अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में से एक थे, जिनमें से बड़े भाई रफीकुर शेख भी सेना में हैं। शेख की पत्नी ने मीडिया से कहा कि वह अब तक इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि उनके पति अब कभी लौटकर नहीं आएंगे, न ही अपने बेटे और आसपास के बच्चों के साथ खेलेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें शेख का संदेश मिला था कि वे व्यस्त हैं और अगली सुबह बात करेंगे।उन्होंने कहा, “संदेश पढ़ने के बाद मैंने बेटे को स्कूल भेजा और अपने दिन के कामों में लग गई। लेकिन दोपहर में खबर मिली कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन हालत स्थिर है। मुझे लगा वह जल्द ठीक हो जाएंगे, पर फिर असली खबर आई।” वह बोलीं, “मेरे पति देश के लिए समर्पित थे। ऑपरेशन के बारे में कभी कुछ नहीं बताते थे। उनके लिए पहले देश था, फिर परिवार और बाकी सब।”नदिया जिले स्थित उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। शेख को जानने वाले उन्हें एक शांत, दयालु और अनुशासित इंसान के रूप में याद कर रहे हैं, जिनका सपना वर्दी पहनकर देश की सेवा करना था। सेना के मुताबिक, शेख सेना की छह पैरा स्पेशल फोर्स के जवान थे। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डूधू-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें मुठभेड़ के दौरान वह बलिदान हो गए।
Related Articles
पाक खुफिया ऐजेंसी ने तालीबानी आतंकियों को अफगानिस्तान में भारतीय प्रोजेक्ट पर हमला करने का दिया निर्देश – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जे की कोशिश कर रहे तालिबान को पाकिस्तान की इमरान खान सरकार खुलेआम मदद दे रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी संख्या में पाकिस्तानी तालिबान में शामिल हो रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (Inter-Services Intelligence, ISI) कई वर्षों से आतंकियों को अफगानिस्तान में भारत निर्मित […]
पंजाब में हथियार व ड्रग मनी के साथ आईएसआई समर्थित पांच आतंकी पकड़े गए
चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिला अमृतसर में पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारत में हथियार और ड्रग्स भेजने के काम में शामिल था। पुलिस ने इनके पास से हथियार, गोलियां और नकदी बरामद की है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव […]
दक्षिण कोरिया में चीन के दो नागरिक अमेरिकी सैन्य सुविधा के पास फिल्म बनाते गिरफ्तार
सियोल, (हि.स.)। दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक में सोमवार को चीन के दो नागरिकों को एक अमेरिकी सैन्य सुविधा के पास फिल्म बनाते हुए पकड़ा गया। एक महीने पहले भी चीन के दो नागरिकों को ग्योंगगी प्रांत के सुवन में एक एयर बेस के पास विमान की तस्वीरें लेते हुए पाया गया था। […]
