
भारतीय सैनिक (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली। रिपोर्ट आ रही है कि दुश्मन ने कश्मीर को टारगेट करने के लिए लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के उस पार यानि
POK में स्थित आतंकियों के लॉन्च पैड्स को फिर से सक्रिय कर दिया है। इंटल इनपुट के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वहां 60 से 80 आतंकी मौजूद हैं। दावें में यह भी कहा गया है कि ये आतंकी अभी हाल ही में अफगानिस्तान से लौटे हैं। अब इन्हें दुश्मन स्पेशल ट्रेनिंग दे रहा है। आशंका है कि गर्मियों के मौसम में इन आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने का पाकिस्तान का प्लान है।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि घुसपैठ के दौरान भारतीय सैन्य कार्यवाही को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तानी फौज ने सीमा पर 60 हैवी कैलिबर तोपें भी तैनात कर रखी हैं, जो कि भारत के हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए प्लांड है।
सैन्य सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2019 में भारतीय सेना की सख्ती के बाद पाकिस्तान इन लॉन्च पैड्स से दूर रहा। इसके बाद वे कुछ समय के लिए फिर उभरे और बाद में फिर से गायब हो गए। लेकिन, खुफिया सूचना और फील्ड इकाइयों की निगरानी के अनुसार पिछले साल अगस्त से फिर से सक्रिय हुए इन लॉन्च पैड्स पर 60 से 80 आतंकियों की मौजूदगी की इंटल रिपोर्ट मिली हैं।
इस दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि ये आतंकी अफगानिस्तान से लौटे पाकिस्तानी आतंकी हैं। इसी कड़ी में यह भी साफ किया गया कि एलओसी पर पिछले साल से युद्ध विराम चल रहा है और पाकिस्तानी सेना ने वर्ष 2019 में पीछे हटने के बाद इस समय का इस्तेमाल अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में किया है। उसने यहां लगभग 8000 टन विस्फोटक सामग्री भी एकत्र की है।
इधर,सैन्य सूत्रों का कहना है कि एक ओर भारतीय सेना ने LOC पर रणनीतिक बढ़त बनाए रखी है,साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि आतंकवादी घुसपैठ न कर पाएं,तथा सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए LOC पर घुसपैठ रोकने वाली ग्रिड और निगरानी को और मजबूत किया गया है।
