ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोपित यूट्यूबर जसबीर सिंह की दो दिन की रिमांड और बढ़ी

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को मोहाली की कोर्ट में पेश किया। पुलिस की मांग पर अदालत ने यूट्यूबर को दोबारा दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल जान महल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है।

आज मोहाली अदालत में पुलिस ने कहा कि लैपटॉप समेत अन्य जांच पूरी करनी है। पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा था, हालांकि अदालत ने आरोपित को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

यूट्यूबर जसबीर के वकील ने कहा कि हमारी अदालत में दस मिनट बहस हुई। इस दौरान सरकारी वकील की तरफ से ना तो पाकिस्तान के यूट्यूबर नासिर ढिल्लों और न ही कोई गर्ल फ्रेंड का नाम लिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने इसलिए जसबीर को गिरफ्तार किया था, क्योंकि हरियाणा पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए तलब किया था। ऐसे में वाहावाही लूटने के लिए सारी कोशिश की गई।

वकील ने कहा कि जसबीर सिंह एक साधारण ब्लॉगर हैं। हरियाणा के हिसार में ब्लॉगर ज्योति की गिरफ्तारी के बाद 17 मई से 30 मई तक जसबीर को रोपड़ पुलिस और साइबर सेल द्वारा बुलाया जाता रहा। हमने अपना लैपटॉप और फोन आदि पहले ही पुलिस को दे दिए हैं। 14 दिन पहले इनसे पूछताछ की गई थी।

वकील ने बताया कि जब हिसार पुलिस ने जबसीर को पूछताछ के लिए समन भेजे तो पंजाब पुलिस ने बिना किसी आधार के जसबीर सिंह को बुलाया गया और चार तारीख को एफआईआर दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *