
विस्फोट के बाद (फाईल फोटो)
काबुल। एक बार फिर अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत की एक मस्जिद में बम विस्फोट किया गया है। यह विस्फोट तब हुआ है जब लोग मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। इस बम धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है वहीं 15 अन्य घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज के दौरान बम विस्फोट होने की पुष्टि कर ली गई है। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई जबकि कुछ लोग घायल हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नवंबर की शुरुआत में खूंखार आतंकी संगठन आईएस के आतंकियों ने काबुल में राष्ट्रीय सैन्य अस्पताल पर हमला कर दिया था। और उस समय हमले में 19 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए। जातीय अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के साथ देश की दो लोकप्रिय मस्जिदों पर इस साल की शुरुआत में आईएस के हमलों में 120 से अधिक लोग मारे गए।
