इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

बिना वाॅर हेड के भारत द्वारा पाकिस्तान में मिसाइल दागना, इस घटना के कुछ दिन पहले ही इंडियन आर्मी चीफ ने युध्द की तैयारियों पर दिया था जोर तो वहीं ईरान ने भी 12 मिसाइलें अमेरिकी दूतावास पर दागी,विश्व युद्ध का साफ संकेत – चंद्रकांत मिश्र/हेमंत सिंह


फाइल फोटो

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। बीते 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल बिना वाॅरहेड के फायर हो गई और यह मिसाइल दुश्मन पाकिस्तान के इलाकें में जा गिरी,जहां कि बाद में पाक एअर फोर्स ने इस घटना का संज्ञान लिया,जिसे लेकर अब पाकिस्तान में भारी बवाल मच गया है,जहां अब जानकारी सामने आ रही है कि पाकिस्तान ने मिसाइल का वक्त रहते पता न लगाने के आरोप में पाकिस्तानी एयरफोर्स के डिप्टी चीफ और दो एयर मार्शल्स को बर्खास्त कर दिया है।

वहीं इस घटनाक्रम में भारत में पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमैट डॉक्टर अब्दुल बासित ने पाकिस्तान की फिक्र में और इजाफा कर दिया। इस दौरान बासित ने इशारा किया कि भारत कुछ खतरनाक मिशन प्लान कर रहा है जो कि पाकिस्तान के खिलाफ है,इसलिए ऐसे हालात में पाकिस्तान की सभी ऐजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी।

दरअसल,इस घटनाक्रम में बवाल इसलिए मचा हुआ है कि जो दो दिन बाद पाक एअरफोर्स हरकत में आई,बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद इस घटना से बहुत गंभीर रूप से चिंतित है,जिसे लेकर पाकिस्तानी वायुसेना सवालों के घेरे में है,पाकिस्तानी अवाम पाक एअरफोर्स से सवाल कर रही है कि जब भारत की तरफ से पाकिस्तान में मिसाइल दागी गई तो उसी समय उस मिसाइल को डिटेक्ट करते हुए उस मिसाइल को रास्ते में ही टारगेट क्यों नहीं किया गया ? जबकि पाक एअरफोर्स आधुनिक स्तर की सभी संसाधनों से युक्त है ?

इसी कड़ी में यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस मुद्दे को पाकिस्तान में खूब जोर शोर से उठाया जा रहा है यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है,अब ऐसे में पाकिस्तान में इस मुद्दे को दबाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है,बताया जा रहा है कि तमाम यूजरों के सोशल मीडिया के एकाउंट को भी तत्काल प्रभाव से ब्लाक कर दिया गया है और वहां की सायबर ऐजेंसियां सक्रिय होकर इस मुद्दे से संबंधित सोशल मीडिया के तमाम एकाउंट पर निगरानी की कर रही है।

गौरतलब है कि कथित रूप से भारत के हरियाणा के सिरसा मिलीट्री कमांड से बीते 9 मार्च को एक मिसाइल दागी गई जो कि बिना वाॅर हेड की थी,यह भारतीय मिसाइल पाकिस्तानी एयरस्पेस में 124 किलोमीटर अंदर जाकर मियां चुन्नू इलाके में गिर गई, हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन पाकिस्तान में ऐसी अफवाहें चल रही है कि कुछ बड़ा नुकसान हुआ है जिसे पाकिस्तान दबाने की कोशिश कर रहा है,इसी वजह से फर्जी अफवाहों पर लगाम लगाने के कड़ी में पाकिस्तानी सायबर सेल हरकत में है और उन तमाम लोगों के सोशल मीडिया के एकाउंट को तत्काल प्रभाव से ब्लाक भी कर दिया है। वहीं इस घटना को पाकिस्तान अपनी सुरक्षा में भारी चूंक मान रहा है जिसे लेकर लापरवाही के कड़ी में पाक एयरफोर्स के वाइस चीफ और दो एयर मार्शल्स को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं इसे जबरिया रिटायरमेंट नाम दिया जा रहा है।

वहीं,पाकिस्तान के कुछ पत्रकार बता रहे हैं कि भारत से छोड़ी गई इस मिसाइल का नाम ब्रह्मोस है और इसकी रेंज 290 किलोमीटर की है और इंडियन एयरफोर्स इसका स्टॉक राजस्थान के श्रीगंगानगर में रखती है। उधर,इस घटना के बारे में पाकिस्तानी फौज का भी दावा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि इस मिसाइल को भारत के हरियाणा राज्य के सिरसा से दागी गई है।

तो वहीं इस घटनाक्रम में पाकिस्तान के एक्स.डिप्लोमैट जो कि भारत में रह चुके हैं अब्दुल बासित इस घटना को भारतीय ऐजेंसियों का सीक्रेट मिशन करार दें रहे हैं,बासित का कहना है कि जरा याद कीजिए, 22 फरवरी 1994 को भारत की संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें कहा गया था कि उन्हें POK (पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर) वापस लेना है। कहीं,खाली मिसाइल दागकर पाकिस्तानी फौज की तैयारियों का जायजा तो नहीं लेना चाहता है ? अगर हां, तो यह बेहद खतरनाक खबर है। हो सकता है भारत भी उसी रास्ते पर चलना चाहता हो, जो यूक्रेन में रूस ने किया है। दुनिया को दिखाने के लिए वो किसी का पक्ष नहीं ले रहा है।

वहीं,भारत इस घटना को तकनीकी कारणों से गलती से मिसाइल के फायर होने की बात कहकर इस मुद्दे को खारिज करने की कोशिश कर रहा है,हालांकि भारत ने यह भी दावा किया है कि वह इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया है,लेकिन यहां एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि इतनी गंभीर घटना में भारत की तरफ से अभी तक इस घटना में संबंधितों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है ? जिस वजह से पाकिस्तान की घबराहट बढ़ गई है,जो कि लाजिम भी है।

इसलिए पाकिस्तान अब भारत से उम्मीद करेगा कि वह इस प्रकरण में संबंधित जिम्मेदारो पर जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही करें यदि किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो निश्चित रूप से पाकिस्तान की घबराहट सातवें आसमान पर होगी, पाकिस्तान के इस घबराहट के सातवें आसमान पर होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि अभी हाल ही में इंडियन आर्मी के चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ नरवणे ने एक बयान में कहा था कि हमे युध्द की तैयारी पर रहना चाहिए,इसीलिये भावी युद्ध की संभावना को इंकार नहीं किया जा सकता।

उधर,भारत के मिसाइल फायर के कुछ दिन बाद हीं ईरान ने भी इराक में स्थित अमेरिकी दूतावास को टारगेट करते हुए करीब 12 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी है और इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी भी लिया है,यहीं नहीं ईरान ने यह भी कहा कि उसका टारगेट इजरायल भी है,हालांकि ईरान के मिसाइल हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि निकट भविष्य में जल्द ही इजरायल और अमेरिका किसी सीक्रेट मिशन के तहत ईरान पर ज्वाइंट मिलीट्री आॅपरेशन कर सकते हैं,

उधर,चीन भी पूरी तैयारी के साथ ताइवान पर अपनी नजरें गड़ायें हुए हैं और वह गोल्डेन चांस के ताक में है,इसी कड़ी में चीन ने अभी हाल ही में अमेरिका को धमकाते हुए कहा है कि वह ताइवान से दूर रहे,हालांकि इस समय जो कुछ भी हो रहा है उसका दावा सीक्रेट ऑपरेशन न्यूज पोर्टल समूह ने तभी कर दिया था जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हुई थी तो उसी समय सीक्रेट ऑपरेशन न्यूज पोर्टल द्वारा यह कह दिया गया था कि निकट भविष्य में ईरान-इजरायल और चीन-ताइवान तथा भारत-पाकिस्तान के बीच भी जंग की शुरुआत हो सकती है,चूंकि इन सभी फ्रंट पर एक बात कामन है कि अमेरिका व यूरोपीय संघ, इजरायल,पाकिस्तान और ताइवान के साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए तैयार बैठे है,और भावी विश्वयुद्ध की संभावना इसलिए भी प्रबल है कि रूस इस समय यूक्रेन में लड़ाई पर है और उधर,अमेरिका के साथ पूरा यूरोपीय संघ रूस के उपर प्रतिबंधों की बौछार करने के साथ ही साथ यूक्रेन को सैन्य सहायता के अलावा सभी तरह के सहयोग प्रदान कर रहा हैं,जिसे लेकर रूस इन सभी देशों को कई बार धमका भी चुका है लेकिन इन सभी देशों पर रूस की धमकी का कोई असर नहीं दिख रहा है तो ऐसे में रूस चाहेगा कि अमेरिका व यूरोपीय संघ भी अन्य फ्रंट पर युद्ध में उलझे ताकि वह जल्द से जल्द यूक्रेन आॅपरेशन को पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *