स्पेशल रिपोर्ट

रूस ने किया ऐलान, नाटों फौज से रूसी मिलीट्री एलायंश को किया जा रहा है खत्म, रूस का दावा है नाटों फौज रूसी बार्डर के पास भारी संख्या में तोफ,टैंक और लड़ाकू जहाजों को किया है तैनात – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)

मॉस्को। रिपोर्ट आ रही है कि रूस नाटो मिलीट्री एलायंश से खुद को अलग करने का निर्णय लिया है। बताते चले कि रूस और पश्चिमी देशों के रिश्ते शीत युद्ध के बाद से पहले ही निचले स्तर पर हैं। बताया जा रहा है कि नाटो सेना के रूस के बार्डर के पास’उत्तेजक गतिविधि’ में संलिप्त होने की वजह से रूस नाटों से खफां है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूसी विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा है कि मॉस्को ने नाटो मिलीट्री एलायंश के लिए अपना मिशन स्थगित कर रहा है।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मिलीट्री एलायंश में रूसी मिशन के आठ सदस्य देशों को नाटो सेना की ओर से पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है।

वहीं एक अन्य जानकारी के अनुसार नाटो ने कहा है कि रसियन,नाटों में बतौर खुफिया ऐजेंसी के तौर पर काम कर रहे थे और उसने अपने मुख्यालय में मॉस्को की टीम को आधा कर दिया।

रूसी विदेशमंत्री लावरोव ने घोषणा की है कि मॉस्को में नाटों के मिलीट्री संपर्क को अब बंद किया जा रहा है। एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि यदि नाटों को किसी जरूरी विषय पर बात करनी है तो वे बेल्जियम में रूसी राजदूत से संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि नाटों ने 6 अक्टूबर को अपने एक बयान में कहा था कि नाटों गठबंधन से रूस से संबंधित मिशन के आठ सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया है। क्योंकि नाटों का मानना है कि ये आठों सदस्य’अघोषित खुफिया अधिकारी’है।

बता दे कि रूसी सेना ने नाटों मिलीट्री से खतरा बढ़ने का दावा करते हुए इस साल देश के पश्चिमी हिस्से में 20 इकाई बनाने की घोषणा की थी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोग्यू ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने रूस की सीमा के पास अमेरिकी सामरिक बमवर्षकों की उड़ानों में बढ़ोत्तरी करने के साथ नाटों जंगी जहाजों की भी तैनाती किया हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *