इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

रूसी फौज के “कीव” से अचानक पीछे हटने पर ब्रिटिश ऐजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा, अलर्ट पर यूक्रेन – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


जंग में बर्बाद हुए रूसी टैंक (फाईल फोटो)

कीव/लंदन। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण लड़ाई का आज 40वां दिन है,जहां इस दौरान यह रिपोर्ट सामने आई कि यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों से रूसी फौज अब पीछे हट रही है,रूसी सेना की यह हरकत यूक्रेन के साथ-साथ उन सभी ऐजेंसियों को भी अचरज में डाल दिया जो कि इस जंग में रूचि रख रही है। लेकिन इसी बीच ब्रिटिश ऐजेंसियों ने एक इंटेलीजेंस रिपोर्ट जारी कि,जिसके सामने आते ही सभी बेहद हैरान है।

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश ऐजेंसियों ने चेताया है कि यूक्रेन के मारियुपोल शहर में रूस और यूक्रेनी सेना के बीच जबरदस्त जंग जारी है जिसमें यूक्रेनी सेना रूस के हमलों का लगातार जवाब दे रही है और शहर के केंद्रीय क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए हुए है। मारियुपोल शहर रूस के लिए काफी अहम है क्योंकि अगर इस पर रूस नियंत्रण कर लेता है तो रूस और रूस नियंत्रित क्रीमिया के बीच एक जमीनी गलियारा स्थापित हो जाएगा.

बताते चलें कि रूस ने अपने आॅपरेशन में अब रणनीति में बदलाव करते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके पड़ोसी क्षेत्रों पर हमले और सैन्य घेराबंदी के कम करने के बाद यूक्रेन के पूर्व के क्षेत्रों पर हमले और सैन्य घेराबंदी तेज की है ताकि रूस की सेना लुगांस्क और डोनेट्स्क पर जल्द ही पूरी तरह से कब्जा कर सके। साथ ही रूस की नई रणनीति क्रीमिया के आसपास के इलाकों पर भी पूर्ण कब्जे की है जिससे रूस और क्रीमिया जमीन के माध्यम से भी एक दूसरे से जुड़ जाएं।

मालूम हो कि यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास रूसी सेना की घेराबंदी और हमले कम होने के बाद कीव पर यूक्रेनी सेना का पूर्ण कब्जा हो चुका है। फिलहाल यूक्रेन के कई फ्रंट पर अभी भी रूस के साथ भीषण गोलाबारी व लड़ाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *