रूसी फौज (फाईल फोटो)
कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण लड़ाई का आज 51वां दिन है,और यह जंग अब अपने निर्णायक स्थिति जाती दिख रही है,इसी वजह से इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर अमेरिका ने यूरोप की सुरक्षा के दृष्टिगत 14 साल बाद यूरोप में परमाणु हथियारों की तैनाती शुरू कर दी है,चूंकि अमेरिकी इंटेलीजेंस ऐजेंसी चीफ ने भी परमाणु हमलें की रिपोर्ट दी थी। इसी बीच रूस के सरकारी टीवी चैनल ने कहा है कि यूक्रेन जंग में रूस का वॉरशिप डूबने का मतलब यह है कि तीसरा वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुका है। हालांकि, इसी चैनल ने सफाई में ये भी कहा कि वॉरशिप यूक्रेन के हमले में नहीं डूबा, बल्कि तकनीकी खराबी के बाद इसमें आग लग गई थी। बता दें कि बीते दिनों यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया था कि ब्लैक सी में तैनात रुसी वार शिप को यूक्रेन की सेना ने एक मिलीट्री आॅपरेशन के दौरान नष्ट कर दिया था।
दरअसल,रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा था कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गई थी।
चूंकि,वॉरशिप डूबने के बाद यूक्रेन ने दावा किया कि उसने इस युद्धपोत को डुबाया है। इस दावे पर रूस के सरकारी टीवी चैनल रशिया-1 की प्रेजेंटर ओल्गा कार्बेयेवा ने अपने प्रोग्राम में कहा- यूक्रेन के दावे को सही माना जाए तो ये कहा जा सकता है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। हम नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं। मस्कवा पर हमला सीधे तौर पर रूस पर हमला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डूबने वाले वॉरशिप मस्कवा में एटमी हथियार भी मौजूद थे।
वहीं,रूसी सेना यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर कब्जा करने के करीब दिखाई दे रही है। अगर ऐसा होता है तो क्रीमिया से जाने वाले सड़क मार्ग पर रूस का कब्जा होगा। रूस डोनबास में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है, जिसके बाद यहां बड़ा हमला होने की आशंका जताई जा रही है। यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं। वहीं रूस ने धमकी दी है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो, हम परमाणु हमला कर सकते हैं।
उधर,यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान ने बुधवार देर रात दावा किया कि उसने रूसी वॉरशिप मस्कवा को नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइलों से तबाह कर दिया है। हमले के बाद यह डूबने लगा और क्रू को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
रशियन सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री
इसी बीच यूक्रेनी आर्म्ड फोर्स के मुताबिक दावा किया गया है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक हमले की तैयारी कर रहा है। इसके लिए दक्षिणी सैन्य जिले की एडिशनल मिलिट्री यूनिट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है।
इधर,रूस ने भी दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी बॉर्डर के पास एक पोस्ट पर मोर्टार दागे हैं। ये हमला ब्रायंस्क इलाके में हुआ है।
इन सबके बीच रूस ने अमेरिका को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजकर यूक्रेन को हथियार भेजने पर चेतावनी दी है। रूस ने कहा अमेरिका और नाटों की तरफ से यूक्रेन को भेजे जा रहे हथियार आग में घी डालने का काम कर रहे हैं, जिसका अंजाम खतरनाक हो सकता है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर के साथ ही कई घातक हथियार भेजने का ऐलान किया है।