हेड लाइन्स

लद्दाख बार्डर पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच भारतीय सेना के सेकेंड इन कमान लेफ्टिनेंट जनरल ने दुश्मन को दिया कड़ा संदेश – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


भारतीय जवान (फाईल फोटो)

चेन्नई/नई दिल्ली। भारतीय सेना के सेकेंड इन कमान लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने शनिवार को दुश्मन के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए साफ किया कि दुश्मन झूठे बहाने से प्रभुत्ववादी साजिशों के साथ यथास्थिति बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारतीय सेना सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

इसी कड़ी में लेफ्टिनेंट ने आगे कहा भी कहा कुछ ताकतें झूठ का सहारा लेकर अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र पर अपनी दावेदारी दिखा रही हैं, लेकिन इस तरह के रवैये से संबंधों में सुधार नहीं लाया जा सकता। शांति, समृद्धि व विकास के लिए इन बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों को दूर किया जाना चाहिए।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का डटकर मुकाबला करना होगा। सशस्त्र बल देश का सबसे मजबूत स्तंभ है और पेशेवर चुनौतियां बनी रहेंगी, सैन्य अधिकारी वांछित नेतृत्व गुणों को पूरा करने के लिए आवश्यक कुर्बानी देने के लिए तैयार रहें।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी पहुंचे सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने कहा कि हमारी सेना के प्रयास से देश की व्यापक राष्ट्रीय शक्ति बढ़ी है और विश्व पटल पर हम और ताकतवर हो रहे हैं।

चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी से कुल 178 कैडेट पास आउट हुए, जिनमें 124 पुरुष, 29 महिलाएं और 25 विदेशी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने महिला सैन्य अधिकारियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने इस दौरान कहा कि,हमारी महिला सेना अधिकारियों ने भी रक्षा क्षेत्र में दुश्मनों को अपनी ताकत का एहसास करवाया है। महिला अधिकारियों ने पिछले कुछ दशकों में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई चुनौतियों के बावजूद योग्यता साबित की है।
बताते चले कि लद्दाख बार्डर पर पिछले डेढ़ साल से दुश्मन के साथ लगातार गतिरोध जारी है और लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती के इस बयान को दुश्मन के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *