
इजरायल की फोर्स (फाईल फोटो)
तेलअवीव/दमिश्क। हमेशा आत्मरक्षा में युध्द का सामना करने वाले इजरायल की एअरफोर्स के घातक फाइटेर एअरक्राफ्ट ने मंगलवार को तड़के सुबह सीरिया के लताकिया शहर के बंदरगाह को टारगेट करते हुए कई मिसाइलें दागी है,इस दौरान बंदरगाह पर मौजूद कंटेनरों में भीषण आग लग गई, हालांकि इस हमलें में किसी की मौत नहीं हुई है। हमलें के बाद सीरिया की सेना ने कहा कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने तटीय शहर लताकिया के बंदरगाह पर मंगलवार तड़के मिसाइलें दागीं,और इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन हमले से कई कंटेनरों में भीषण आग लग गई। बताते चले कि लताकिया आयात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह है।
बताया जा रहा है कि इजरायल के लड़ाकूं विमानों का निशाना बने सीरिया के बंदरगाह पर पांच बार धमाकों की आवाज आई, इस दौरान कंटेनर जहां रखे थे उस क्षेत्र में आग लग गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को उस ओर भेजा गया। वहीं इस बारे में इजराइल की सेना की ओर से अभी कोई दावा सामने नहीं आया है। बताते चले कि सीरिया और इजरायल के बीच लगातार एक-दूसरे पर अक्सर हमले होते रहते हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले सीरिया ने इजरायल के परमाणु रिएक्टर पर मिसाइल से हमला किया था,जो कि सीरिया का यह मिसाइल इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में गिरी थी। इसी इलाके में इजरायल का शिमोन पेरेज नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर भी है, जहां इजरायल ने अपना पहला परमाणु बम बनाया था। सीरिया द्वारा किये गये इस हमले के बाद इजरायल की सेना ने जवाबी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली थी,और योजना के मुताबिक इजरायल की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीरिया के मिसाइल लॉन्चर सहित कई दूसरे ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।
