चार्ज शीट

इराक के बसरा में हुआ भीषण बम विस्फोट, हमलें में 4 मरें, 20 हुए घायल, हमलावर संगठन का नाम अभी नहीं आया सामने, शक के घेरे में ISIS – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

बसरा/बगदाद। इराक में बम विस्फोट का सिलसिला जारी है। यहां बसरा में हुए धमाके में चार लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि इराक के दक्षिणी शहर बसरा में हुए एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए और 20 घायल हुए हैं।
जहां विस्फोट के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है।
इलाकें को सील करके जांच किया जा रहा, फिलहाल हमलावर संगठन का नाम अभी तक सामने नहीं आया है फिर भी आतंकी संगठन ISIS शक के घेरे में है,चूंकि घटनास्थल के नजदीक का इलाका ISIS का गढ़ माना जाता है।

गौरतलब है कि इधर कुछ महिनों से इलाकें में ISIS का प्रभाव बढ़ा हुआ है, इस संगठन के आतंकी अब ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं, बताया जाता है कि भारी संख्या में कभी कभी ये आतंकी हथियारों के साथ गांवों में हमला कर देते हैं इस दौरान कुछ लोगों को बंधक बनाकर उनसे वसूली भी करते हैं, विरोध करने पर बेरहमी से कत्ल भी कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *