चंडीगढ़, (हि.स.)। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को समर्थन देने के कारण तुर्किए और अज़रबैजान की 23 यूनिवर्सिटी से तत्काल एमओयू रद्द कर दिए हैं। राज्यसभा सांसद और सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने शनिवार को जारी जानकारी में बताया कि यह सभी एमओयू पांच वर्षों तक चलने वाले थे। जिसमें जनवरी 2025 में अंकारा यिल्डिरिम बेयाजित यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू भी शामिल है। संधू ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ा रहा है और उसी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमने तुर्किए और अज़रबैजान के साथ अपने सभी शैक्षिक संबंधों (एमओयू) को तत्काल समाप्त करने का निर्णय लिया है। जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो हमारे लिए देश से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। भारत की अखंडता और संप्रभुता के आगे किसी भी चीज़ से समझौता नहीं करेंगे। संधू ने कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आतंकवाद के आरोपितों और उनकी मदद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी आतंकवाद और इसे प्रायोजित करने वालों के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के साथ खड़ी है। इन समझौता ज्ञापनों के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नियमित कोर्सेज स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, कर्मचारियों के आदान-प्रदान के लिए तुर्की और अज़रबैजान में उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा था। लेकिन यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि तुर्किए और अज़रबैजान ने कठिन समय के दौरान भारत की सद्भावना, सहायता और रणनीतिक समर्थन प्राप्त करने के बावजूद अब पाकिस्तान के साथ गठबंधन कर लिया है, जो आतंकवाद के साथ अपने संबंधों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
Related Articles
राहुल भट्ठ की हत्या से बौखलाये युवा कश्मीरी पंडितों ने केंद्र से हथियार व कश्मीरी पंडितों की “बटालियन” बनाने की किया मांग, घाटी में हो रहे कश्मीरी पंडितों की हत्या से लोगों में है भारी आक्रोश – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे
सांकेतिक तस्वीर। नई दिल्ली/श्रीनगर। घाटी में आये दिन हो रहे कश्मीरी पंडितों की हत्या के चलते अब कश्मीरी पंडितों ने केंद्र से अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार मांग रहे हैं यहीं नहीं “कश्मीरी पंडित बटालियन” की भी मांग जोर पकड़ते दीख रही है। बता दे कि कश्मीरी पंडितों में राहुल भट की हत्या को लेकर […]
पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बमबारी करता है, दुनिया सब जानती हैःभारत
न्यूयॉर्क, (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नजर भारतीय भू-भाग खासकर जम्मू-कश्मीर पर है। हर वर्ष भारत की पाकिस्तान भ्रामक निंदा करता है। यह वही देश है, जो अपने लोगों […]
रूस के खिलाफ जारी बगावत के बीच बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया चौंकाने वाला बड़ा दावा, कहा वैगनर फोर्स बातचीत के लिए हुआ तैयार – नित्यानंद दूबे (स्पेशल एडिटर)
रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जारी विद्रोह के बीच देश को संबोधित करने के दौरान, फोटो साभार -(रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री से) मॉस्को। रूसी फौज और रूसी डिफेंस मिनिस्टर के खिलाफ वैगनर फोर्स द्वारा जारी बगावत की रिपोर्ट के बीच बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वैगनर ग्रुप विद्रोह खत्म करने के […]
