
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। खूंखार आतंकी संगठन ISIS ने देश के पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर को एक ईमेल के जरिए उन्हें व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करते हुए गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
बताते चले कि दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सासंद गंभीर की शिकायत की पुष्टि करने के साथ-साथ उनके घर की सुरक्षा बढ़ा देने की भी बात कही है,साथ ही यह उन्होंने यह भी साफ किया कि संबंधित प्रकरण में जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि ‘आईएसआईएस कश्मीर’ के हैंडल से एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें लिखा है, ‘हम आपको और आपके परिवार को मारने जा रहे हैं।’ इसके बाद, उन्होंने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने के अलावा मामले में एफआईआर दर्ज करने का भी अनुरोध भी किया।
फिलहाल इस घटना का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ (बड़े भाई) के रूप में संबोधित करने के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना की थी। करतारपुर परियोजना के सीईओ के साथ बातचीत करते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने इमरान खान को अपना ‘बड़ा भाई’ कहा था जिसके बाद हीं विवाद खड़ा हो गया।
