बारामूला, 23 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले के उरी नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक्स के माध्यम से सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई है और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस दौरान चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। दो एके 47, एक पिस्तौल और आईईडी भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है।
Related Articles
गाजा युद्ध पर विवाद : स्पेन के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय खेलों से इजराइल को प्रतिबंधित करने की मांग की
मैड्रिड, (हि.स.)। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने कहा है कि गाजा युद्ध के चलते इजराइल को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह बयान तब दिया जब फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने स्पेन की सबसे बड़ी साइकिल रेस वुएल्टा ए एस्पान्या (Vuelta a España) का अंतिम चरण बाधित कर दिया। सांचेज ने […]
पाकिस्तान ने भारत को फिर दी परमाणु हमले की गीदड़ भभकी
मास्को, 4 मई (हि.स.)। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दी है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने कहा कि यदि भारत हमला करता है तो उनका देश परमाणु हमला करेगा। रसिया टीवी के मुताबिक पाकिस्तान के राजदूत ने दावा किया है कि भारत जल्द ही […]
भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की सहायता को 5500 हाेमगार्ड जवान तैनात करेगी पंजाब सरकार
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के सहयोग के लिए पंजाब में पांच सौ किलोमीटर से अधिक सीमा पर पंजाब सरकार 5500 होमगार्ड जवानों को तैनात करेगी। इसके लिए होमगार्डाें की भर्ती को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक के […]
