बारामूला, 23 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले के उरी नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक्स के माध्यम से सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई है और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस दौरान चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। दो एके 47, एक पिस्तौल और आईईडी भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है।
Related Articles
हिंदुस्तानी मुसलमानों को पाकिस्तान में आज भी मुजाहिर कहा जाता है, क्यों ?
रिपोर्ट : चंद्रकांत मिश्रा लंदन में निर्वासन में रह रहे एमक्यूएम नेता अल्ताफ हुसैन ने हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए कैंसर है। उनके इस बयान से पाकिस्तान भड़क गया और वहां की पुलिस ने सैकड़ों मुहाजिरों को गिरफ्तार कर जेल में डाल […]
भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आएंगे पुतिन
नई दिल्ली, (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन-2025 में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी और सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे। इस वर्ष भारत की मेजबानी में होने वाले सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूस के […]
युध्द के 55 दिन बाद भी टास्क से दूर रहने पर रुसी सेना ने बदला अपना “मिशन”, यूक्रेन को अब दो टुकड़ों में बांटने के लिए लड़ाई हुई तेज – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव
सांकेतिक तस्वीर। कीव/मॉस्को। युद्ध के 55 दिन बाद भी रुसी फौज अभी भी वही दिख रही है जहां से उसने लड़ाई की शुरुआत की थी, हालांकि आंशिक सफलता मिली है लेकिन उसका उतना प्रभाव नहीं है। इसी बीच अब यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि रूसी सेना अब यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित […]
