एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

घाटी के बांदीपोरा में आतंकियों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दो पुलिसकर्मियों ने तोड़ा दम, इलाके को सील करके शुरू किया गया सर्च आॅपरेशन – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को एक आतंकी हमलें में राज्य के दो पुलिसकर्मी मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला उस वक्त किया गया,जब पुलिस टीम बांदीपोरा में स्थित गुलशन चौक पर तैनात थी। हमलें के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया,इसके बाद सर्च शुरू किया गया, जहां अभी तक कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।

बताते चले कि बांदीपोरा में शुक्रवार शाम गुलशन चौक पर आतंकियों ने चौक पर तैनात पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी,इस दौरान इन पुलिसकर्मीयों को संभलनें का मौका नहीं मिला, जिस वजह से इस गोलीबारी में ये दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए,जहां बाद में दोनों पुलिसकरमियों ने दम तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि इस साल आतंकियों ने इसी तरह से कई पुलिसकर्मीयों को अपना निशाना बनाया है,जिसमें कुछ इंस्पेक्टर भी शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *