
फाईल फोटो।
नई दिल्ली। देश के नये चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे ने LAC पर दुश्मन के साजिशों का खुलासा करते हुए कहा कि चीन के साथ मूल विषय सीमा मुद्दे का समाधान है, लेकिन उसकी मंशा इसे बरकरार रखने की रही है।
बता दे कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच करीब 2 सालों से गतिरोध जारी है। जहां अब आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने ताजे हालात पर खुलकर बात की है और बताया कि चीन के साथ मूल विषय सीमा मुद्दे का समाधान है,लेकिन उसकी मंशा इसे बरकरार रखने की रही है।
इसके साथ ही आर्मी चीफ जनरल पांडे ने जोर देते हुए कहा कि सीमा पर दुश्मन से निपटने के लिए भारतीय सैनिकों को पर्याप्त रूप से तैनात किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने आगे यह भी कहा कि इंडियन आर्मी का उद्देश्य अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति बहाल करना है और सीमा पर तैनात सैनिकों को उनके कार्य में दृढ़ रहने के लिए दिशानिर्देश दिया गया है।
इस दौरान उन्होंने आगे भी कहा कि भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता के परिणामस्वरूप पैंगोंग झील, गोगरा और गलवान में गश्ती केंद्र 14 के उत्तर और दक्षिणों तट पर सैनिकों को हटा लिया गया। इसके साथ ही हम शेष क्षेत्रों में भी बातचीत के जरिए समाधान निकलने की उम्मीद करते हैं। फिलहाल यहां यह साफ कर दे कि बार्डर पर तनाव के दृष्टिगत दोनों हीं पक्षों की ओर से अतिरिक्त सैन्य तैनाती पर जोर दिया गया है,हालांकि इस दौरान कूटनीतिक वार्ता के जरिए भी विषय को सुलझाने का प्रयास किया गया,जहां यह प्रयास अब भी जारी हैं,लेकिन बातचीत के दौरान कई बार चीन की तरफ से भारत के पक्ष में रिपोर्ट नहीं आती,जिससे नई दिल्ली की चिंताएं बढ़ जाती है।
