श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के छिपने के एक ठिकाने का पता लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “विश्वसनीय सूचना के आधार पर, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पुलवामा जिले के अवंतीपुरा क्षेत्र में सीर-पस्तूना के जंगलों में आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगाया है।” प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त दल द्वारा क्षेत्र में की गई छानबीन के दौरान हिज्बुल मुजाहिदीन का ठिकाना मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।
Related Articles
झांसी रेलवे स्टेशन पर प्रसव कराने वाले मेजर को सेना प्रमुख ने सम्मानित किया
– मेजर ने तौलिया, चाकू और हेयर क्लिप की मदद से आपातकालीन स्थिति में कराया था प्रसव नई दिल्ली,हि.स.)। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को सैन्य चिकित्सा अधिकारी मेजर बचवाला रोहित की असाधारण पेशेवर कुशलता और कर्तव्य से परे निःस्वार्थ प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। उन्होंने मेजर को इसलिए सम्मानित […]
उ.कोरिया ने जापान को टारगेट करके दो घातक मिसाइलों को किया है लांच, बढ़ सकता है तनाव – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)
उत्तर कोरिया ने जापान के निकट समुद्र में दो बलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जापान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों की जान और माल की सुरक्षा के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं और पूरी […]
अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक वापस होंगे अमेरिकी सैनिक
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की एक मई की समयसीमा को बढ़ा कर 11 सितंबर करने का फैसला किया है जो 9/11 हमले की 20वीं बरसी है। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बाइडन कई हफ्तों से इसके संकेत दे रहे थे कि वह उस […]
