ब्रेकिंग न्यूज़

डॉ मुहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहेंगे: बांग्लादेश के योजना सलाहकार की पुष्टि

ढाका, (हि.स.)। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डॉ मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहेंगे। य ह पुष्टि शनिवार को योजना सलाहकार डॉ वहीदुद्दीन महमूद ने एक अनौपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान की। दो दिन पहले यूनुस के एक करीबी सहयोगी द्वारा उनके इस्तीफे की संभावनाओं के संकेत दिए जाने के बाद यह बयान आया है।

डॉ महमूद ने कहा, “उन्होंने (यूनुस) कभी नहीं कहा कि वे पद छोड़ देंगे। उन्होंने केवल यह कहा कि जो जिम्मेदारियां हमें दी गई हैं, उन्हें निभाने में कई अड़चनें आ रही हैं, लेकिन हम उनका समाधान कर रहे हैं। वे निश्चित रूप से अपने पद पर बने रहेंगे।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सलाहकार परिषद का कोई भी सदस्य पद छोड़ने के विचार में नहीं है। महमूद ने जोर देकर कहा कि “हमें जो दायित्व सौंपा गया है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम इससे पीछे नहीं हट सकते।”

दरअसल, यह बयान ऐसे समय आया है जब डॉ यूनुस ने नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के छात्र नेताओं से मुलाकात के दौरान स्वीकार किया था कि वे इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि राजनीतिक दलों के बीच आवश्यक सुधारों पर सहमति नहीं बन पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *