एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

दुश्मन की तरफ से बढ़ती चुनौतियों पर खुलकर बोलें इंडियन नेवी के नवागत एडमिरल आर. हरि कुमार – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)


एडमिरल आर हरि कुमार (फाईल फोटो)

नई दिल्‍ली। देश की नौसेना के नव नियुक्त एडमिरल हर‍ि कुमार ने शुक्रवार को नेवी डे 2021 के अवसर पर दुश्मन के बारें में मीडिया से खुलकर सभी बिंदुओं पर बातचीत की,इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इस बात को जानते हैं कि चीन ने अपनी नेवी के लिए बीते कुछ वर्षों में करीब 110 युद्धपोतों का निर्माण किया है। साथ ही उन्‍होंने देश को विश्‍वास दिलाया कि हम अपने देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए हर वक्‍त पूरी तरह से तैयार है। इस कड़ी में उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने समुद्री हितोंं की रक्षा करना बखूबी जानता है।

एडमिरल ने आगे ये भी कहा कि चीन को जवाब देने के लिए देश की नौसेना अपनी तैयारी में जुटी हुई है। एड.हरि कुमार के मुताबिक भारतीय नौसेना के लिए करीब 39 युद्धपोत और सबमरीन का निर्माण हो रहा है। इनमें से 37 का निर्माण भारत में मेक इन इंडिया के तहत किया जा रहा है। एडमिरल हरि ने इस दौरान इंडियन नेवी को अत्‍याधुनिक बनाने और उसकी ताकत बढ़ाने के आगामी दस वर्ष के प्‍लान को भी सार्वजनिक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *