
असम राइफल के जवान (फाईल फोटो)
कोहिमा। नागालैंड से अपस्फा कानून जल्द वापस होने की रिपोर्ट सामने आई है,जिसमें नागालैण्ड सरकार की तरफ से रविवार को बताया गया है कि राज्य में अफस्पा को वापस करने के संबंध में जल्द एक समिति का गठन होने जा रहा है। इस संबंध में बीते 23 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक की थी। इस दौरान इस बैठक में नागालैंड और असम के मुख्यमंत्रियों के साथ अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया था।
बताया जा रहा है कि रविवार को नागालैंड सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बीते 23 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लीडरशिप में अपसफा कानून वापसी के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी,जिसमें प्रदेश में अफस्पा को हटाने के विषय में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई,जहां बाद में इस बात पर सहमति बनी कि नागालैंड राज्य से अफस्पा को वापस लेने के लिए एक समिति का गठन का किया जाएगा,और यह समिति अपनी रिपोर्ट 45 दिनों में देगी।

फाईल फोटो
इस दौरान नगालैंड सरकार की तरफ से साफ किया गया कि समिति का प्रमुख काम प्रदेश से अशांत क्षेत्र और अफ्सपा को वापस लेना इसकी सिफारिशों पर आधारित होगा।
बताते चले कि नागालैण्ड गोलीकाण्ड में 14 लोगों की जान चली गई थी जिसके बाद स्थानिय स्तर अपस्फा कानून को वापस करने के लिए जबरदस्त विरोध शुरू हुआ था, जिसका समर्थन खुद राज्य सरकार ने भी किया था,जहां बीते 23 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर समिति के माध्यम से संबंधित कानून वापस किये जाने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दिया। हालांकि घटना में संलिप्त सैन्य कर्मियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
