ब्रेकिंग न्यूज़ हेड लाइन्स

जम्मू-कश्मीर में BSF और आतंकवादी के बीच मुठभेड़ , एक आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद जिले के रावलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
अधिकारी ने बताया कि पूरी रात शांति रहने के बाद सुबह दोनों ओर से फिर से गोलीबारी हुई ,जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि हथियार, गोलाबारूद और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *