
बार्डर पर गश्त के दौरान BSF का जवान (फाईल फोटो)
चंडीगढ़। पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा के भीतर Dron घुसपैठ जारी है,इसी कड़ी में सोमवार को पंजाब प्रांत के अमृतसर सेक्टर के तहत अजनाला तहसील की सीमांत पोस्ट सुंदरगढ़ इलाके में सुबह 11:45 बजे एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आने की रिपोर्ट सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर गश्त के दौरान बीएसएफ की यूनिट को दुश्मन के Dron हवा में उड़ते हुए दिखाई दिये, जहां पर भारतीय सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दुश्मन का यह Dron वापस लौट गया। इसके तुरंत बाद बॉर्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) सुंदरगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी किया जहां पर फोर्स को कुछ मिला नहीं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महिनों से लगातार पाकिस्तान की तरफ से देश के पंजाब प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में आये दिन Dron के घुसपैठ की रिपोर्ट सामने आ रही है, दुश्मन के इस हरकत के बारें में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पहले बताया जा चुका है कि Dron का इस्तेमाल अवैध मादक पदार्थ के तस्करी में किया जाता रहा है,कभी-कभी तो हथियारों की भी सप्लाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है,इस दौरान यह भी साफ किया गया है कि इनका इस्तेमाल भारतीय चौकियों की खुफिया निगरानी में भी किया जाता रहा है। दरअसल Dron के आने से पहले सूचना से संबंधित कोई तकनीकी अभी तक विकसित नहीं हुई है, चूंकि रडार सिस्टम सिर्फ लड़ाकूं विमानों की हीं सूचना देता है न कि Dron का, इसलिए ये गश्त के दौरान ही देखें जाते हैं जहां पर फायरिंग के जरिये इन्हें टारगेट किया जाता है।
