
BSF के जवान बार्डर पेट्रोलिंग के दौरान (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। भारत की BSF ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को एक शूटआउट में दो बांग्लादेशियों को ढेर कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता के हवाले से रिपोर्ट आई है कि इस शूटआउट के दौरान इंडियन फोर्स का एक जवान भी घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रवक्ता के हवाले से बताया जा रहा है कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई जब बांग्लादेश की ओर से कुछ बदमाश भारतीय क्षेत्र में घुस आए और बांस की ब्रैकट लगाकर मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।
इस हरकत के दौरान BSF के जवानों ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
फिर जब उन लोगों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने भारतीय जवानों पर लोहे की राड और लाठियों से हमला कर दिया,खतरे को भांपते हुए, बीएसएफ पार्टी ने भी बचाव बदमाशों की ओर हवा में गोलियां चलाईं।
जहां बाद में तलाशी के दौरान सीमा पर बाड़ और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच दो अज्ञात शव मिले, जो कि फायरिंग में मारे गए थे।
