इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

पाकिस्तानी ऐजेंसी ने तालिबान के खिलाफ रची घातक साजिश, तालिबान के विरोधी छोटे आतंकी संगठनों को कर रही है फंडिंग – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)

Chief of Pakistani intelligence agency is going to Kabul to train Taliban terrorists
तालिबानी आतंकी (फाईल फोटो)

काबुल। पाकिस्तानी ऐजेंसी की एक बड़ी करतूत की रिपोर्ट सामने आई है,जिसमें यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान की ISI अफगानिस्तान में छोटे जिहादी आतंकी संगठनों को सपोर्ट कर रही है,इनका इस्तेमाल तालिबान को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। बताते चले कि फॉरेन पॉलिसी की एक रिपोर्ट के आधार पर ऐसा दावा किया जा रहा है।

संबंधित रिपोर्ट के एक डॉक्युमेंट में बताया गया है कि ISI ने इस्लामिक इनविटेशन अलायंस को तालिबान की मदद के लिए 2020 में स्थापित किया था,लेकिन पाक ऐजेंसी अब इस संगठन को टास्क दे रखी है कि पूरे अफगानिस्तान में तालिबान को अस्थिर करना है। बताते चले कि IIA पिछले एक साल से अमेरिका के CIA के रडार पर भी है।

गौरतलब है कि IIA में करीब 4,500 आतंकी है। अब ISI से मिलने वाली फंडिंग को IIA अपने मेंबर ग्रुप्स को दे रहा है। इससे आतंकी संगठन IS-K को बेहतर मजबूती मिल रही है,जिस वजह से खूंखार आतंकी संगठन IS-K अफगानिस्तान में आये दिन हमले जारी रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *