फाइनल रिपोर्ट

पुलवामा में इंटल इनपुट के बाद सक्रिय हुई ज्वाईंट फोर्स, टारगेट के लोकेशन पर किया गया सर्च, सामना होते ही शुरू हुई भारी गोलाबारी, फिर दोनों टारगेट हुए डाउन – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)


भारतीय सेना के जवान (फाईल फोटो)

श्रीनगर। घाटी में एक आॅपरेशन के दौरान बुधवार को पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए शूटआउट के दौरान 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया कि शूटआउट में मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के टॉप कमांडर यासिर पारे और दूसरे आतंकी पाकिस्तानी फुरकान के रूप में की गई है।

विजय कुमार ने यह भी कहा कि इनमें यासिर पारे एक्सप्लोसिव (बम) बनाने में माहिर था,इससे पहले भी ये दोनों आतंकी घाटी में कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुके हैं।

बताते चले कि सुरक्षाबलों को इन आतंकियों के बारें में इंटल इनपुट मिला था कि ये लोग पुलवामा के कस्बा यार इलाके में छिपे हुए हैं। जहां इन आतंकियों की लोकेशन वेरीफाई होते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस,सेना और CRPF ने संयुक्त रूप से टारगेट के खिलाफ लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया,जहां पर ज्वाइंट फोर्स का टारगेट के साथ सामना हुआ,इस दौरान दोनों तरफ से भारी शूटआउट हुआ, जहां बाद में ये दोनों आतंकी ढेर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *