एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पोलैंड के भीतर दाखिल होने के लिए शरणार्थी फोर्स पर कर रहे हैं पत्थरबाजी, पोलैंड ने इस हरकत का जिम्मेदार माना बेलारूस को – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)


पोलैंड की सीमा पर मौजूद शरणार्थी (फाईल फोटो)

लंदन। इस समय पोलैंड शरणार्थियों के एक बड़े संकट को झेल रहा है। हजारों शरणार्थी पोलैंड और बेलारूस की सीमा पर मौजूद है, और ये लोग हर हालत में पोलैंड के भीतर घुसना चाहते हैं,अब रिपोर्ट आ रही है कि ये लोग प्रवेश करने के लिए पोलैंड की पुलिस फोर्स पर पत्थरबाजी कर रहे हैं,और बार्डर पर लगे नुकीले तारों को काटकर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी खबर है कि कुछ लोग अंदर घुस भी गये हैं। शरणार्थीयों की आक्रमकता से परेशान होकर पुलिस ने अब तक 100 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पोलैंड शरणार्थीयों के इस हरकत के पीछे बेलारूस का हाथ मान रहा है।

बताते चले कि आक्रामक शरणार्थी यूरोपीय संघ के किनारे बसे पोलैंड में हर हालत में प्रवेश चाहते हैं, ताकि यहां से यूरोप के किसी भी देश में जाकर सुरक्षित रह सकें। ये शरणार्थी मध्य पूर्व और अफ्रीका के देशों से आए हैं। फिलहाल युरोपिय संघ इस समय पोलैंड के साथ खड़ा है। यूरोप के मंत्रियों ने बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको पर आरोप लगाया है कि बेलारूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए यूरोपीय संघ को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


शरणार्थी और पोलैंड की फोर्स (फाईल फोटो)

इसी कड़ी में ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस के साथ बैठक के बाद,पोलैंड के रक्षा मंत्री मारियस ब्लैस्जक ने समर्थन के लिए ब्रिटेन को धन्यवाद कहा है क्योंकि उसने पोलैंड के सैनिकों की मदद के लिए अपने इंजीनियर भेजने की घोषणा की है, ब्लैस्जक ने कहा है कि,पोलैंड की सीमा को सील कर दिया गया है और ये आगे भी सील ही रहेगी, हाइब्रिड हमलों के बावजूद हम पोलैंड को सुरक्षित रखेंगे,मैं पोलैंड-बेलारूस सीमा पर स्थिति का सामना करने में ब्रिटेन की प्रतिबद्धता के लिए उनको धन्यवाद देना चाहता हूं।

ब्लैस्जक ने आगे यह भी साफ किया कि पोलैंड के सैनिक ब्रिटिश सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। और उम्मीद है कि ब्रिटिश इंजीनियरिंग सैन्य कंपनी इस महीने के अंत में अपनी सीमा सेवा शुरू करेगी,पोलैंड सीमा सुरक्षा बल ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें प्रवासियों का एक बड़ा समूह गिरफ्तार होने के बाद रातभर जमीन पर बैठा दिखा। पोलैंड द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि कल सीमा पार करने के 501 बार प्रयास किये गये थे, जो कि बलपूर्वक पोलैंड के भीतर दाखिल होना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *