एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बीती रात इराक के प्रधानमंत्री के आवास पर किया गया बड़ा हमला, बाल-बाल बचे इराकी PM, अभी तक किसी ने नहीं लिया हमले की जिम्मेदारी – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर

बगदाद। खबर है कि इराक के प्रधानमंत्री के आवास पर उनकी हत्या करने की नियत से हमला किया गया जो कि कोशिश नाकाम रही। बताया जा रहा है कि इराकी पीएम मुस्तफा अल-कदिमी के आधिकारिक आवास पर बीती रात में ड्रोन से हमला किया गया जहां पर वो बच गए।

इस घटना की जानकारी देते हुए इराकी पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि विश्वासघात के हमले हमारी हिम्मत को नहीं कुचल सकते। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सुरक्षा बलों के इरादे नहीं डगमगाएंगे क्योंकि वे लोगों की सुरक्षा को बनाए रखने, न्याय और कानून को लागू करने के लिए काम करते हैं। मुस्तफा अल-कदिमी ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। इराक की खातिर सभी शांति और संयम बनाए रखें।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक के ग्रीन जोन, जहां सरकारी भवन और विदेशी दूतावास स्थित हैं,में मौजूद पश्चिमी देशों के राजनयिकों ने कहा कि उन्होंने इलाके में विस्फोट और गोलियों की आवाज सुनी थी। फिलहाल अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं लिया है।
फिलहाल इराकी ऐजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *