इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

बीते दो दिन पहले रूसी पनडुब्बी और ब्रिटिश युध्दपोत के बीच अटलांटिक महासागर में हुए भीषण टक्कर के बाद ब्रिटिश CDS का गुस्सा सातवें आसमान पर, गुस्सायें CDS ने दिया रूस को महायुद्ध की धमकी, इसी कड़ी में साइप्रस में तैनात ब्रिटिश एअरक्राफ्ट एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत कर रहे हैं रूस के हवाई सीमा की जासूसी – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


रूसी पनडुब्बी (फाईल फोटो)

ब्रिटेन। यूक्रेन को लेकर रूस के साथ अमेरिका समेत पूरा यूरोपीय संघ पिछले कुछ महिनों से भारी तनाव पर है, जहां इस दौरान संवाद के जरिए तनाव की कोशिश भी निराशाजनक परिणाम के साथ अभी भी सामने हीं है कि इसी कड़ी में एक ताजे घटनाक्रम ने इस तनाव में आग में घी का काम कर गया है,दरअसल,अभी बीते दो दिन पहले ही अटलांटिक महासागर में पनडुब्बी और युद्धपोत के टक्कर के बाद ब्रिटेन ने अब रूस को युद्ध की धमकी दी है। ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी रेडकिन ने चेतावनी दी है कि अगर रूस ने पानी के भीतर महत्वपूर्ण कम्यूनिकेशन केबल्स को काटा तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। यह चेतावनी रूस-नाटो काउंसिल की बैठक से ठीक पहले दी है।

रूस निर्मित S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम (फाईल फोटो)

दरअसल,एक समाचार समूह से बातचीत के दौरान ब्रिटेन के चीफ आॅफ डिफेंस सर टोनी रेडकिन ने चिंता जताते हुए कहा कि रूस ने पिछले 20 साल में पनडुब्बियों और पानी के नीचे की गतिविधियों में अभूतपूर्व इजाफा किया है। इससे पूरी दुनिया का रियल टाइम कम्यूनिकेशन सिस्टम जोखिम में पड़ सकता है। रूस इसके आधार पर दुनियाभर के देशों को ब्लैकमेल भी कर सकता है।

इसी कड़ी में उन्होंने रूस के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए ब्रिटेन के हाइपरसोनिक मिसाइल को डेवलप करने के महत्व को भी बताया,उन्होंने आगे यह भी कहा कि ऐसे हथियार हमें नहीं मिले हैं और हमें इसकी काफी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन की सीमा पर गहरा चिंताजनक तनाव बना हुआ है।

वहीं,ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक दावा करते हुए बयान दिया है कि वर्ष 2020 के अंत में HMS नॉर्थम्बरलैंड (टाइप 23 फ्रिगेट) एर रूसी हंटर किलर पनडुब्बी को ट्रैक करने के दौरान उससे टकरा गया था। इस टकराव ने युद्धपोत के सोनार सिस्टम को हिट किया था। इस घटना को ब्रिटेन के चैनल 5 के टीवी क्रू ने एक शो की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड कर लिया था। इस दौरान युद्धपोत के चालक दल ने पनडुब्बी से टकराने की बात कही थी।

दरअसल,रूस-यूक्रेन के बीच जारी विवाद के दृष्टि से ब्रिटेन ने साइप्रस में अपने एयरफोर्स स्टेशन अक्रोटिरी पर अवाक्‍स या एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग ऐंड कंट्रोल सिस्‍टम एयरक्राफ्ट को तैनात किया हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन के ये एयरक्राफ्ट ब्रिटिश एअरफोर्स के एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत साइप्रस से उड़ान भरकर रूस के हवाई सीमा की जासूसी करते हुए अपने इस सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देने की कोशिश में है। बता दें कि “अवाक्‍स” आधुनिक युद्धशैली का बहुत अहम हिस्‍सा हैं। जब तक ग्राउंड बेस्‍ड रेडार हमलावर फाइटर प्‍लेन, क्रूज मिजाइल, और ड्रोन को खोज पाएं ये उनसे पहले ही उन्‍हें ढूंढ़ लेते हैं। इसके अलावा ये दुश्‍मन और दोस्‍त फाइटर प्‍लेन्‍स के बीच आसानी से अंतर कर पाने में सक्षम भी हैं। इनकी मदद से दुश्‍मन की हर हरकत पर नजर रखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *