एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

“बुचा नरसंहार” की रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को 10 स्विचब्लेड Dron देने का किया ऐलान – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


सांकेतिक तस्वीर।

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण लड़ाई का आज 41वां दिन है। इस दौरान यूक्रेन के “बुचा” शहर में रूसी नरसंहार के बाद जगह-जगह बिखरी लाशों ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इसी घटनाक्रम के दौरान जेलेंस्की ने पश्चिमी नेताओं से अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की साथ ही रूस के खिलाफ भी कार्रवाई में देरी के लिए कड़े शब्दों में उनकी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सैन्य सहायता कि जरूरत थी। अगर हमें पहले ही सैन्य सहायता मिल जाती,तो हम हजारों लोगों को बचा सकते थे।

बता दें कि अमेरिका इस जंग में यूक्रेन की मदद के लिए उसे 10 स्विचब्लेड ड्रोन देने के लिए सहमत हुआ है,बताया जा रहा है कि ये मीलों दूर से टैंक को सटीक टार्गेट कर सकता है। इतनी ही नहीं,स्विचब्लेड एक रोबोटिक स्मार्ट बम है,जो कैमरे,गाइडेंस सिस्टम और विस्फोटक से लैस है। इन्हें मीलों दूर बैठकर भी अपने लक्ष्यों पर ऑटोमैटिक मोड से अटैक करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है।

दरअसल,”बुचा नरसंहार” के बाद के बाद से अमेरिका की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बताते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है।

उधर,जंग के कारण पश्चिम देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते रूस में दवाएं मिलनी अब मुश्किल हो गयी है। जहां रूस में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह घबराकर दवाएं खरीदने और प्रतिबंधों के कारण बनी मुश्किलों के चलते हुआ है।

इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया ने भी रूस से लैदर,गहने,वाइन जैसे सामान के निर्यात पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है,तो वहीं,अमेरिका के NSA जेक सुलविन का कहना है कि रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण लड़ाई का आज 41वां दिन है,जहां इस दौरान यूक्रेन से करीब 40 लाख नागरिकों ने दूसरे देशों में शरण ले रखी है,वहीं भारी संख्या में यूक्रेन के सैनिकों के साथ आम नागरिक व महिलाएं तथा बच्चे भी इस लड़ाई में अब तक मारे गए हैं तो वहीं भारी संख्या में लोग अस्पतालों में पड़े हैं जिनमे पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं व बच्चे भी शामिल है,इस दौरान रुस के भीषण बमबारी में यूक्रेन के कई शहर भयानक रूप से बर्बाद हो चुके हैं,जहां इसी कड़ी में बुचा नरसंहार की रिपोर्ट सामने आने के बाद मानो आग में घी पड़ गई,इस बुचा नरसंहार को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है तो उधर,रूस ने बुचा नरसंहार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *