हेड लाइन्स

मणिपुर हमलें में मारे गए जवानों के पार्थिव शरीरों को ले जाने वाले विमान ने किया इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी की रिपोर्ट आई सामने – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


कर्नल विप्लव त्रिपाठी (फाईल फोटो)

कलकत्ता। मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे सैन्य विमान को इमरजेंसी लैंडिंग हुई,कहा गया है कि तकनीकी खराबी के वजह से इमरजैंसी लैंडिंग हुई है। अब सोमवार की सुबह यह विमान जायेगा।

बताते चले कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में असम रायफल्स रेजिमेंट के एक कर्नल समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। हमले में कर्नल की पत्नी और बच्चे की भी मौत हो गई थी। कुल सात लोगों के पार्थिव शरीरों को इंफाल लाया गया। वहां से उन्हें उनके घर ले जाया जा रहा था, लेकिन तकनीकी कारणों से विमान की इमजेंसी लैडिंग की गई। जहां रातभर पार्थिव शरीरों को जोरहाट में रखा गया और सोमवार को सुबह विमान इन पार्थिव शरीर को लेकर आगे जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *