Uncategorized

लग रहा है कि इस्राइल जल्द अपने दुश्मन ईरान पर कर सकता है, बड़ी सैन्य कार्यवाही, ईरान भी वार ड्रिल के बहाने जुटा युध्द की तैयारी में – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


इजरायल के घातक फाइटेर एअरक्राफ्ट (फाईल फोटो)

यरूशलम। इजरायल के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा है कि हम ईरान और उसके सहयोगियों के साथ सशस्त्र संघर्ष की संभावना के दृष्टिगत तैयारी कर रहे है। इजरायली सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी ने मंगलवार को कहा कि ईरान और परमाणु हमलें के खतरे से निपटने के लिए परिचालन योजनाओं और तैयारियों को तेज किया जा रहा है

ईरान के फाइटेर जेट (फाईल फोटो)

बताते चले कि पिछले महीने इजराइल के विदेश मंत्री यायर लैपिड ने कहा था कि यदि एक आतंकी सरकार परमाणु हथियार हासिल करता है तो हमें दुश्मन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। इसी कड़ी में आगे उन्होंने साफ करते हुए बताया कि इजरायल की सेना ने पिछले एक साल के दौरान पश्चिम एशिया के आसपास तमाम सीक्रेट आॅपरेशन को अंजाम देने की कार्यवाही लगातार जारी रखा है और आगे भी जरूरत पड़ने पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि उनका यह बयान सीरिया मे इजरायली एअरफोर्स के हवाई हमले के बाद आई है। इजरायल ने पिछले एक दशक में पड़ोसी सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए हैं, लेकिन शायद ही उसने हमलों की बात को स्वीकार किया है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सेना ने भी ओमान की खाड़ी के तटीय इलाके में सालाना युद्ध अभ्यास शुरू किया हुआ है। ईरान की नौसेना और वायु सेना की इकाईयों के साथ थल सेना भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में 10 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में वार ड्रिल में हिस्सा ले रही है।
लेकिन हालातों पर गौर किया जाय तो परिणाम की तस्वीर साफ होती दिख रही है कि इजरायल जल्द ईरान पर कर सकता है बड़ी सैन्य कार्यवाही क्योंकि दोनों तरफ तनाव के साथ साथ सैन्य तैयारियों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *