Uncategorized एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सत्ता से बेदखल इमरान खान पाकिस्तानी अवाम को भढ़काने में नहीं छोड़ रहे हैं कोई कसर, पेशावर की रैली में खुद को कहा कि वह होंगे और भी अधिक खतरनाक – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे

पेशावर/इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भले ही सत्ता परिवर्तन हो चुका है लेकिन वहां की सियासी तूफान अभी भी ठंडी नहीं हो रही है,बता दें कि पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पेशावर में इशारों-इशारों में अदालतों और फौज को बड़ी धमकी दी है। बताया जा रहा है कि पेशावर की एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से कुछ देर पहले आधी रात को सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे क्यों खोले गए। जब मेरी सरकार थी तब मैं खतरनाक नहीं था,लेकिन अब मैं बहुत खतरनाक हो जाऊंगा। इमरान खान का यह भाषण बेहद तनावपूर्ण है।

चूंकि,बीते 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से पहले आधी रात को सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खोल दिए गए थे। जहां अपने फैसले में SC ने 9 अप्रैल को हर हाल में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया था।

इसी बीच यह भी रिपोर्ट सामने आई है कि जिसमें कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में अपनी एक मेगा रैली के दौरान इमरान ने एक लेटर दिखाते हुए उसमें उनके खिलाफ हो रही विदेशी साजिश के सबूत होने का दावा किया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जिन लोगों ने ये साजिश की थी वो बेहद खुश होंगे। जब मैं सरकार में था तब खतरनाक नहीं था, लेकिन अब मैं बेहद खतरनाक हो जाऊंगा।

जहां इसी बीच इमरान ने आगे भी कहा कि वर्ष 1970 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को विदेशी ताकतों की मदद से हटा दिया गया था, लेकिन ये पुराना पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने आगे भी कहा कि नए पाकिस्तान की जनता एक इम्पोर्टेड सरकार को कभी नहीं अपनाएगी। शहबाज शरीफ के खिलाफ करीब 40,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। हमारी अवाम ऐसे शख्स को मुल्क के पीएम के तौर पर स्वीकार नहीं करेगी। पाक में अब तक जब भी कोई प्रधानमंत्री हटाया गया है तो अवाम ने इसका जश्न मनाया है, लेकिन जब उन्हें हटाया गया तो पूरे मुल्क में इसका विरोध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *