नारनाैल, (हि.स.)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित नारनाैल नामक नगर में अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया।महेंद्रगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को बताया कि ये बांग्लादेशी नागरिक पिछले कुछ महीनों से अवैध तरीके से जिले में रह रहे थे। उन्हाेंने बताया कि अप्रैल में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आकोदा क्षेत्र की पूजा ब्रिक्स कंपनी भट्टा से इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में वे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र पेश नहीं कर सके। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से सभी को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।उन्हाेंने बताया कि अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीमें समय-समय पर विशेष जांच अभियान चला रही हैं। जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
तालिबानियों पर कहर बरपाया अमेरिकी एयरफोर्स ने,हमलें में मरें कई आतंकी – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)
अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबानियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और अफगानिस्तान में लगातार अपना नियंत्रण बढ़ाता जा रहा है। मगर इस बीच अफगान सैनिकों की मदद के लिए अमेरिकी सेना आगे आई है। अफगानिस्तान से जाते-जाते अमेरिका ने तालिबान को और बड़ा दर्द दिया है और उसके पांच […]
पहलगाम हमले के संदिग्ध से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को श्रीनगर हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया
श्रीनगर, 29 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर हाई अलर्ट पर तैनात सुरक्षाबलों ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, क्योंकि उसका चेहरा पुलिस के जारी स्केच में एक संदिग्ध व्यक्ति से मेल खाता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के […]
कुलगाम मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी ढेर, सेना का अभियान जारी
जम्मू, (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में एक और आतंकवादी काे मार गिराया गया है। इससे मरने वालों आतंकियाें की संख्या बढ़कर दो हो गई है। शनिवार को यह जानकारी अधिकारियों ने दी। शुक्रवार शाम को सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी […]
