नारनाैल, (हि.स.)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित नारनाैल नामक नगर में अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया।महेंद्रगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को बताया कि ये बांग्लादेशी नागरिक पिछले कुछ महीनों से अवैध तरीके से जिले में रह रहे थे। उन्हाेंने बताया कि अप्रैल में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आकोदा क्षेत्र की पूजा ब्रिक्स कंपनी भट्टा से इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में वे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र पेश नहीं कर सके। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से सभी को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।उन्हाेंने बताया कि अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीमें समय-समय पर विशेष जांच अभियान चला रही हैं। जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
बीएसएफ ने बरामद की पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हेरोइन के 15 पैकेट
चंडीगढ़, (हि.स.)। बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा भारत-पाक सीमा पर गिराई गई हेरोइन के 15 पैकेट बरामद किए हैं। बरामद की गई करीब साढे सात किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करोड़ों रुपये है। बीएसएफ प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर से सटे गांव टेंडी वाला […]
ISIS फिर अलकायदा, आखिर हर बार लखनऊ में हीं क्यों पकड़े जा रहे हैं आतंकी ? – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
2017 में यूपी एटीएस ने अभियान चलाकर प्रदेश में आईएसआईएस के एक के बाद एक कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। तेलंगाना पुलिस के इनपुट पर आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल के आतंकी सैफुल्ला को एनकाउंटर में मार भी गिराया था। इसके बाद एटीएस ने एक के बाद कई जिलों में कई गिरफ्तारियां की थीं। […]
मणिपुर से सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया
इंफाल, (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग स्थानों से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में उगाही से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन और कॉर्डन एंड सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान […]
