एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

24 घंटे के भीतर 66 बार खारकीव पर किया गया भीषण हमला, तो यूक्रेन ने भी काउंटर अटैक में दुश्मन के क्रूज मिसाइलों से भरे ट्रक और एक हथियार डिपो को उड़ाया – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


सांकेतिक तस्वीर।

कीव/मॉस्को। बीते 45 दिनों से लगातार रूस-यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी है,इस दौरान युद्ध के लंबें खींचने की वजह से रूसी फौज अब पूरी तरह से क्रूरता पर उतर गई है,जिसके कारण अब रूसी फौज आम नागरिकों की सुरक्षा का बिना परवाह किए पहले से भी अधिक खतरनाक हमलों को अंजाम दे रही है,यहीं वजह है कि बीते 24 घंटे के भीतर रूस ने यूक्रेन के ‘खार्किव’ पर 66 बार हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हुई है,वहीं,14 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस जंग में अब तक 183 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो गई है और 342 बच्चे घायल हुए हैं।

इसी बीच एक सैटेलाइट इमेज के आधार पर दावा किया गया है कि 12.8 किलोमीटर तक की एक लंबी रूसी फौज की काॅनवाई यूक्रेन के इजुम शहर और नीपर नदी के इलाकों में स्पाॅट हुई है,जो कि इजुम शहर की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

उधर,यूक्रेन की फौज ने भी यूक्रेन के लुहांस्क में रूसी सेना के एक हथियार डिपो को भीषण हमलों के दौरान तबाह कर दिया है। बता दें कि लुहांस्क जो कि यूक्रेन का हीं हिस्सा हैं लेकिन इधर, कुछ दिनों से रूसी सेना ने अपना कब्जा कर लिया था,जहां कि आज यूक्रेन ने दुश्मन के एक हथियार डिपो को तबाह कर दिया। वहीं इस दौरान एक और भी दावा सामने आया जिसमें बताया गया है कि बश्तांका में यूक्रेन की फोर्स ने क्रूज मिसाइल से भरे रूसी ट्रक पर हमला करके उसे भी बर्बाद कर देने की रिपोर्ट सामने आई है।

इसी दौरान यूक्रेन की सेना के जनरल स्टाफ के हवाले से दावा किया गया है कि रूस डोनबास में डिफेंस लाइन को तोड़ने के लिए हमले की तैयारी कर रहा है। उनका फोकस पोपसना, रुबिजने और न्याजने जैसे शहरों को कब्जाने पर है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस खार्किव पर एक फिर से हमला करना शुरू कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *