नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि दूसरे देशों की जेलों में कुल 7,139 भारतीय कैदी बंद हैं और इनमें से कुछ विचाराधीन कैदी भी हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1,599 भारतीय कैदी हैं, संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 898, नेपाल की जेलों में 886 भारतीय कैदी बंद हैं। मुरलीधरन ने बताया ‘‘विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 की स्थिति के मुताबिक दूसरे देशों की जेलों में कुल 7,139 भारतीय कैदी बंद हैं और इनमें से कुछ विचाराधीन कैदी भी हैं।’’ उन्होंने बताया कि कुछ देशों में कड़े निजता कानून लागू हैं और इस वजह से स्थानीय प्रशासन तब तक कैदियों के बारे में जानकारी साझा नहीं करते जब तक संबंद्ध व्यक्ति ऐसे ब्यौरों के खुलासे के लिए सहमति न दे। उन्होंने कहा ‘‘यहां तक कि कई देश भी अपनी जेलों में बंद विदेशी नागिरकों के बारे में विस्तृत जानकारी आम तौर पर नहीं देते, भले ही वे सूचना साझा करते हैं।’’ उनके अनुसार, मलेशिया की जेलों में 548 भारतीय कैदी हैं वहीं कुवैत की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की संख्या 536 है।
Related Articles
पाक खुफिया ऐजेंसी के चीफ का काबुल में हुआ भारी विरोध,पाकिस्तान विरोधी नारें भी लगे, आजादी की भी आवाज़ हुई बुलंद, तालिबानियों ने विरोधियों पर बरसाई गोलियां -श्रीराम पांडेय (सब- एडिटर)
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ का भारी विरोध हो रहा है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबानियों ने भीषण गोलीबारी शुरू कर दिया। अफगानिस्तान में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख का जोरदार विरोध प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के पास जमा हो गए और वे आईएसआई चीफ की […]
“सीक्रेट-ऑपरेशन” न्यूज पोर्टल समूह की तरफ से समस्त श्रीराम भक्तों को “श्रीराम नवमी” की पवित्र तिथि के शुभ-अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
नई दिल्ली/लखनऊ। “श्रीराम-नवमी” की महान पवित्र तिथि पर समस्त सनातनियों एवं समस्त श्रीराम भक्तों को “सीक्रेट- ऑपरेशन” न्यूज पोर्टल समूह की तरफ से बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भवदीय चंद्रकांत मिश्र एडिटर इन चीफ एवं समस्त संपादक मंडल “सीक्रेट-ऑपरेशन” न्यूज पोर्टल समूह वेबसाइट – www.secretopreation.com Email – Secretopreation345@gmail.com Post Views: 84
मेड इन इंडिया के युध्दपोत पर इंडियन नेवी के बहादुर पायलटों ने पहली बार लड़ाकूं विमानों का किया सफल टेक आॅफ और लैंडिंग, ऐडमिरल ने बड़ी उपलब्धि का किया ऐतिहसिक दावा – गौरव बरनवाल (डिप्टी एडिटर)
इंडियन नेवी का मिग -29K एअरक्राफ्ट जेट INS विक्रांत युध्दपोत से सफल उड़ान भरने के दौरान,फोटो साभार -(इंडियन नेवी के वेस्टर्न नेवल कमांड के ट्वीटर से) नई दिल्ली। इंडियन नेवी के बहादुर सैन्य पायलटों ने सोमवार को भारतीय नौसेना के “आत्मनिर्भर” अभियान में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम किया है। बता दे कि पहली बार नौसेना […]
