नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि दूसरे देशों की जेलों में कुल 7,139 भारतीय कैदी बंद हैं और इनमें से कुछ विचाराधीन कैदी भी हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1,599 भारतीय कैदी हैं, संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 898, नेपाल की जेलों में 886 भारतीय कैदी बंद हैं। मुरलीधरन ने बताया ‘‘विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 की स्थिति के मुताबिक दूसरे देशों की जेलों में कुल 7,139 भारतीय कैदी बंद हैं और इनमें से कुछ विचाराधीन कैदी भी हैं।’’ उन्होंने बताया कि कुछ देशों में कड़े निजता कानून लागू हैं और इस वजह से स्थानीय प्रशासन तब तक कैदियों के बारे में जानकारी साझा नहीं करते जब तक संबंद्ध व्यक्ति ऐसे ब्यौरों के खुलासे के लिए सहमति न दे। उन्होंने कहा ‘‘यहां तक कि कई देश भी अपनी जेलों में बंद विदेशी नागिरकों के बारे में विस्तृत जानकारी आम तौर पर नहीं देते, भले ही वे सूचना साझा करते हैं।’’ उनके अनुसार, मलेशिया की जेलों में 548 भारतीय कैदी हैं वहीं कुवैत की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की संख्या 536 है।
Related Articles
बिलावल का बड़ा दावा कि इमरान खान भी पाकिस्तान छोड़कर भाग जायेंगें, इस दावे से पाकिस्तान में मचा है भूचाल- श्रीराम पांडेय (सब-एडिटर)
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने एक सनसनीखेज दावा किया है. बिलावल का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज (Shaukat Aziz) और पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) समेत अन्य सांसदों की तरह प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) भी देश छोड़कर भाग जाएंगे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को […]
जब तक तालीबान नेस्तनाबूद नहीं होगा,तब तक एअर अटैक द्वारा आपरेशन तालीबान जारी रहेगा-अमेरिका ! सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)
अफगानिस्तान में बचे अमेरिका के अंतिम सैनिक जहां आगामी दिनों में देश छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान युद्ध में उनकी सेना सितंबर तक शामिल रहेगी और अफगान बलों के बचाव के लिए तालिबान के खिलाफ हवाई हमले के विकल्प को खुला रखा जाएगा। अधिकारियों […]
सीक्रेट ऑपरेशन का बड़ा सवाल, 62 की जंग के दौरान चीन के कब्जे में भारत के 42 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब फहरेगा तिरंगा ? – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
पूर्वी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय जवानों के साथ नई दिल्ली। वर्ष 1962 में जब चीन ने भारत के पीठ में छूरा घोंपतें हुए हमला किया और मैकमोहन लाइन के इस पार आ गया,जहां बाद में अमेरिकी दबाव में चीन ने लड़ाई के ठीक एक महिने बाद सीज फायर का ऐलान कर दिया, यहां […]
