इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

रूसी फौज द्वारा यूक्रेन के खिलाफ “परमाणु मिसाइलों” के इस्तेमाल करने की रिपोर्ट आई सामने, यूरोप से लेकर अमेरिका तक मचा हड़कंप – सतीश उपाध्याय/रविशंकर मिश्र


सांकेतिक तस्वीर।

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग में रूसी फौज द्वारा परमाणु मिसाइलों के उपयोग की रिपोर्ट सामने आई है,जिससे यूक्रेन सहित यूरोपीय देशों के अलावा अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल,यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस अब परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल की तैयारी में है। क्योंकि,कई जंगी फ्रंट से यूक्रेन की सेना ने रूसी फौज द्वारा इस्तेमाल किये गये उन मिसाइलों के खोल बरामद किया है जिसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं इन मिसाइल के अवशेषों का फोटो भी जारी किया गया है।

बता दे कि यूक्रेन के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जंग के मैदान में ऐसी पूर्व सोवियत मिसाइलें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु हमलों के लिए किया जाता है। इन विशेषज्ञों ने इन मिसाइलों के टुकड़े भी मीडिया को दिखाएं है। इसी आधार पर अब दावा किया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हथियारों में सक्षम मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है। और ये हमले यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में किए गए हैं।

दरअसल,यूक्रेन के सैन्य अधिकारी माइकोला डेनिल्यिुक के हवाले से कुछ मीडिया समूहों ने रिपोर्ट किया है कि रूस ने लविवि और खमेलनित्स्की इलाकों में परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं माइकोला ने मीडिया को एक्स-55 क्रूज मिसाइलों के हिस्से भी दिखाए और कहा कि ये हमले देश की वायु रक्षा प्रणाली को खत्म करने के इरादे से किए जा रहे हैं। माइकोला ने आगे यह भी दावा किया कि इन मिसाइलों के टुकड़ों की जांच में रेडियोधर्मिता के परीक्षण में असामान्य स्तर नहीं दिखा।

ऐसे में अब इस बात की संभावना बढ़ गई है कि रूस बिना किसी नोटिस के कभी भी यूक्रेन पर इन मिसाइलों के जरिये परमाणु हमला कर सकता है। यहीं कारण है कि इस खुलासे को सामने आने के बाद यूरोपीय देशों के अलावा अमेरिका में भी हड़कंप मचा हुआ है लेकिन मुंह कोई नहीं खोल रहा है। गौरतलब है कि इस जंग में कई बार ऐसे दौर आये जब यह लगने लगा कि रूस कभी भी यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है,लेकिन ऐसा हुआ नहीं। परंतु यूक्रेन के सैन्य अफसर द्वारा किया गया खुलासा रूस विरोधी देशों में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *