ब्रेकिंग न्यूज़

लाल किला धमाका मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के जंगली इलाके में ली तलाशी

श्रीनगर,  (हि.स.)। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने मंगलवा काे दिल्ली में लाल किले के पास बीते 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट की जांच के तहत जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के जंगली इलाके में तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारी पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से “व्हाइट कॉलर” टेरर मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपिताें डॉ. अदील राथर और जसीर बिलाल वानी को साथ लेकर आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपिताें ने जांच करने वालों को दक्षिण कश्मीर जिले के मट्टन जंगल इलाके में कुछ ठिकानों के बारे में बताया था। इस बाबत अभी विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *