
गौरव यादव,डीजीपी पंजाब पुलिस, फोटो साभार -(डीजीपी के ट्वीटर से)
अमृतसर। खालिस्तान मूवमैंट एक बार फिर से पंजाब को अपने आगोश में लेने के लिए लगातार हरकत में दीख रहा है। दरअसल,पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन को शुक्रवार की देर रात एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है,सिर्फ चौकी के शीशे टूटे हैं। वहीं,इस हमले की रिपोर्ट सामने आते हीं सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। क्योंकि,हमलें की जिम्मेदारी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने लिया है।
वहीं,पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है इस हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का इस्तेमाल किया गया। आतंकियों के मंसूबों पर तब पानी फिरा जब उनके द्वारा फेंका गया ग्रेनेड फटा ही नहीं। हालांकि,आगे की जांच के लिए पुलिस बूथ को सील कर दिया गया है।
इस बीच इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। पन्नू ने बताया कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लॉन्चर और बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।
बता दे कि 7 महीनों के बाद एक बार फिर आतंकियों ने पंजाब पुलिस को निशाना बनाया है। इससे पहले 6 मई को मोहाली में इंटेलिजेंस विभाग पर RPG से हमला किया गया था। तब भी कार्यालय बंद था और कोई नुकसान नहीं हुआ था। मालूम हो कि 80 के दशक में पंजाब राज्य में पाकिस्तान की मदद से खालिस्तान आतंकी संगठन का उदय हुआ था। उस समय उस आतंकी संगठन को समाप्त करने के लिए भारतीय सेना को आॅपरेशन “ब्लू स्टार” के तहत संघर्ष करना पड़ा था,जहां भारी नुकसान के बाद भारतीय सेना का यह आॅपरेशन सफल रहा। लेकिन “सिख फाॅर जस्टिस” नाम के इस संगठन का लीडर “पन्नू” पिछले कुछ सालों से खालिस्तान मूवमैंट के समर्थन में लगातार भारतीय ऐजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। फिलहाल वह अभी भी फरार है। आशंका है कि वह देश से बाहर किसी देश में छिपा हुआ है।
