एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी खुफिया ऐजेंसी के चीफ ने किया बड़ा दावा, कहा रूस नही करेगा न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल – राकेश पांडेय/गौरव बरनवाल


CIA चीफ विलियम

मॉस्को/वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बार फिर अमेरिकी खुफिया ऐजेंसी के चीफ विलियम बर्न्स ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन जंग में न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल पर भारत के प्रधानमंत्री की चिंता जताने का असर हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जंग में परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। इससे रूस पर असर हुआ है। हमें नहीं लगता कि वो अब जंग में न्यूक्लियर वेपन्स का इस्तेमाल करेगा।

दरअसल, एक मीडिया समूह के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बर्न्स ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रूस का आज के समय में न्यूक्लियर अटैक करने का कोई प्लान है। वो सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी देते हैं। PM मोदी और जिनपिंग जंग को लेकर चिंता जताते हैं। इसका इम्पैक्ट देखने को मिल रहा है।

इस दौरान बर्न्स ने आगे यह भी कहा कि पुतिन का कहना है कि रूस एक रणनीति के तहत हमला कर रहा है। वो देश की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार उठाएंगे। यानी वो जवाबी कार्रवाई में ऐसा करेंगे। मालूम हो कि पुतिन ने कहा था कि अमेरिका के न्यूक्लियर हथियार यूरोप में मौजूद हैं पर रूस ने हथियार किसी देश की सीमा में नहीं है। हमारा परमाणु हथियार तैनात करने का इरादा नहीं है। लेकिन हम अपने देश की सुरक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।

बता दे कि सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई SCO की मीटिंग से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की थी। दोनों के बीच हुई थी जहां इस दौरान करीब 50 मिनट बातचीत में PM मोदी ने कहा था कि आज का युग जंग का नहीं है। हमने फोन पर कई बार इस बारे में बात भी की है कि लोकतंत्र कूटनीति और संवाद से चलता है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कई बार फोन पर भी बात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *