एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ईराक के किरकुक शहर में पुलिस के काफिले पर हुआ आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

बगदाद। ईराक की राजधानी बगदाद से करीब 238 किलोमीटर दूर तेल समृद्ध किरकुक शहर में संघीय पुलिस कर्मियों के काफिले पर बेहद खतरनाक बम से हमला किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से आठ संघीय पुलिसकर्मियों के मौत हुई है। वहीं इस घटना की रिपोर्ट होते ही ईराक सहित अमेरिकी ऐजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, रक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह विस्फोट सफरा गांव के पास हुआ है, जो किरकुक से करीब तीस किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। जिसमें दो अन्य पुलिसकर्मीयों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर हैं। बता दे कि घटना वाले इलाके में खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी सक्रिय हैं। हालांकि किसी ने भी अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मालूम हो कि दिसंबर 2017 में आईएसआईएस ने इस इलाके पर जीत की घोषणा की थी।

वहीं,इस हमले की रिपोर्ट सामने आते हीं ईराकी एवं अमेरिकी ऐजेंसियां हरकत में है,फिलहाल, घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। तथा घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। अब ऐसे में किसी आतंकी संगठन द्वारा इस हादसे की जिम्मेदारी अभी तक न लिए जाने से जांच ऐजेंसियों के सामने थोड़ी मुश्किल जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *