एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच रूस ने दुश्मन के खिलाफ तैनात किया हाइपरसोनिक एवनगार्ड मिसाइल सिस्टम, मात्र आधे घंटे में दुनिया के किसी भी देश को कर सकता है टारगेट – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


फोटो साभार -(रूसी रक्षा मंत्रालय के टेलिग्राम से)

कीव/मॉस्को। यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस ने अंतरमहाद्वीपीय हाइपरसोनिक एवनगार्ड मिसाइल सिस्टम को ऑरेनबर्ग क्षेत्र में तैनात कर दिया है, इस मिसाइल को लेकर रूस का दावा है कि यह दुनिया के किसी भी कोने में अपने टारगेट को महज 30 मिनट में भेद सकता है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन के साथ मिसाइल प्रणाली रूसी सामरिक मिसाइल बल की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाएगी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे भी दावा किया कि, एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 27 गुना ज्यादा की हाइपरसोनिक गति से उड़ान भरने में सक्षम है। यह दिशा और ऊंचाई में मार कर सकती है और किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली को पीछे छोड़ सकती है।

इस हाइपरसोनिक मिसाइल की 33076 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एवनगार्ड मिसाइल का वजन करीब 2000 किलोग्राम है। वहीं एवनगार्ड मिसाइल करीब 10 किलोमीटर की दूरी एक सेकेंड में पार कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 20 डिग्री सेल्सियस तापमान और हवा में नमी नहीं है तो यह और बेहतर मार कर सकती है।

इससे पहले अप्रैल में, रूसी सामरिक मिसाइल बलों के कमांडर सर्गेई काराकेव ने कहा था कि नवीनतम रूसी सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को कई एवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहनों के साथ तैनात किया जा सकता है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने साइलो लॉन्चर से सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। साथ ही मंत्रालय ने कहा था कि इसकी उड़ान के सभी चरणों में डिजाइन विशेषताओं की पुष्टि की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *