एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन जंग के बीच इजरायल की नई सरकार ने यूक्रेन को बड़ा झटका देते हुए किया बड़ा ऐलान, कहा अब रूस का नहीं करेंगे विरोध – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


संबोधन के दौरान इजरायल के विदेश मंत्री ऐली कोहेन, फोटो साभार -(इजरायल के विदेश मंत्रालय के ट्वीटर से)

तेल अवीव। पिछले साल के फरवरी में जबसे रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी है उसके बाद से ही दुनिया के तमाम देश किसी न किसी रूप से इस जंग में शामिल हुए हैं,जहां इसी कड़ी में अब इजरायल कीव को झटका देने का संकेत दे दिया है। दरअसल,इजरायल के नए विदेश मंत्री एली कोहेन ने अपने पहले भाषण में इसके संकेत दिए हैं। उनके भाषण से प्रतीत होता है कि नई नेतन्याहू सरकार का झुकाव रूस की तरफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बात करेंगे।

बता दे कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद यह इस तरह की पहली कॉल है। अपने भाषण में कोहेन ने संकेत दिया कि पिछले विदेश मंत्री यायर लापिड के विपरीत वह सार्वजनिक रूप से रूस की निंदा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर हम निश्चित रूप से कुछ करेंगे, सार्वजनिक रूप से कम बोलेंगे।’ इजरायल के नए विदेश मंत्री ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध पर एक ‘जिम्मेदार’ नई नीति का मसौदा तैयार करने जा रहे हैं।

इतना ही नहीं कोहेन ने जोर देकर कहा कि विदेश मंत्रालय इस मुद्दे पर सुरक्षा कैबिनेट के लिए एक प्रेजेंटेशन तैयार करेगा। हालांकि उन्होंने कहा है कि यूक्रेन को इजरायल की मानवीय सहायता जारी रहेगी। लेकिन इजरायली मंत्री का पहला भाषण यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि पिछली सरकार रूस के प्रति काफी सख्त थी। फिलहाल,कोहेन के इस ऐलान का सिर्फ यही मतलब निकलता है कि अब इजरायल रूस का विरोध नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *