यंगून । म्यांमा में तख्तापलट में शामिल एक नेता ने देश में ‘एकता दिवस’ के मौके पर शुक्रवार को लोगों से कहा कि अगर वे लोकतंत्र चाहते हैं तो उन्हें सेना के साथ मिलकर काम करना होगा। वहीं, देश के निर्वाचित नेताओं की रिहाई के लिए लोगों का प्रदर्शन भी जारी है। सीनियर जनरल मिन आंग लाइंग ने कहा, ‘‘मैं समूचे राष्ट्र से पूरी गंभीरता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र को वास्तव में बहाल करने के लिए लोगों को सेना के साथ हाथ मिलाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अतीत की घटनाओं ने हमें सिखाया है कि सिर्फ राष्ट्रीय एकता ही देश को विघटन से रोकने और अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने में कारगर है।’’ सेना के कमांडर का यह संदेश शुक्रवार को ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ अखबार में प्रकाशित हुआ है। नए सैन्य शासन ने यह भी घोषणा की कि वह ‘एकता दिवस’ के मौके पर हजारों कैदियों को रिहा करेगी और अन्य कैदियों की सजा कम करेगी। मिन आंग लाइंग म्यांमा में एक फरवरी को हुए तख्तापलट में शामिल थे। सेना ने कहा कि उसे यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि सू ची की सरकार नवंबर में हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों की उचित तरीके से जांच करने में नाकाम रही। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि इन दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं हैं।
Related Articles
आखिर दो हफ्ते से गायब तंजानिया के राष्ट्रपति की मौत की खबर से हुई वापसी – राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी घोषणा तंजानिया के उपराष्ट्रपति ने की है। उन्होंने बताया कि वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मगुफुली को दो हफ्तों से ज्यादा समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया, उनके स्वास्थ्य के बारे में काफी […]
अब फिलीपिंस और चीन के बीच भी बढ़ा तनाव, फिलीपिंस के नौसैनिकों के उपर चीनी नौसेना ने किया लेजर वेपन से अटैक – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)
फिलीपिंस के जंगी युध्दपोत,फाईल फोटो,साभार -(फिलीपिंस के डिफेंस मिनिस्ट्री के ट्वीटर से) मनीला। दुनिया में कई देशों के बीच जंगी तनातनी बढ़ती ही जा रही है,जहां इसी कड़ी में अब चीन और फिलीपीन्स के बीच तनाव गहराता जा रहा है। चीन के तटरक्षक जहाज ने विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन के एक तटरक्षक जहाज […]
बांदीपुरा मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली
बांदीपुरा, 25 अप्रैल (हि.स.)। बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। आतंकवादियों की मौजूदगी के […]
