यंगून । म्यांमा में तख्तापलट में शामिल एक नेता ने देश में ‘एकता दिवस’ के मौके पर शुक्रवार को लोगों से कहा कि अगर वे लोकतंत्र चाहते हैं तो उन्हें सेना के साथ मिलकर काम करना होगा। वहीं, देश के निर्वाचित नेताओं की रिहाई के लिए लोगों का प्रदर्शन भी जारी है। सीनियर जनरल मिन आंग लाइंग ने कहा, ‘‘मैं समूचे राष्ट्र से पूरी गंभीरता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र को वास्तव में बहाल करने के लिए लोगों को सेना के साथ हाथ मिलाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अतीत की घटनाओं ने हमें सिखाया है कि सिर्फ राष्ट्रीय एकता ही देश को विघटन से रोकने और अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने में कारगर है।’’ सेना के कमांडर का यह संदेश शुक्रवार को ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ अखबार में प्रकाशित हुआ है। नए सैन्य शासन ने यह भी घोषणा की कि वह ‘एकता दिवस’ के मौके पर हजारों कैदियों को रिहा करेगी और अन्य कैदियों की सजा कम करेगी। मिन आंग लाइंग म्यांमा में एक फरवरी को हुए तख्तापलट में शामिल थे। सेना ने कहा कि उसे यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि सू ची की सरकार नवंबर में हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों की उचित तरीके से जांच करने में नाकाम रही। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि इन दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं हैं।
Related Articles
सोमवार तक भारत और चीन की सेना गोगरा हाट स्प्रिंग के पेट्रोल प्वाइंट -15 से हटेगी पीछे, 16 वें दौर की बातचीत में हुआ था निर्णय, ऐतिहातन भारतीय सेना रहेगी सतर्क – अमरनाथ यादव/गौरव बरनवाल
फाईल फोटो, साभार-(सोशल मीडिया) बीजिंग/नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख बार्डर पर दुश्मन के साथ जारी तनातनी के बीच 16 वें दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष अपनी अपनी सेना को पीछे हटाने के लिए सहमत हुए थे। जहां अब इसकी तारीख भी तय हो चुकी है। बता दे कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया के पैट्रोल प्वॉइंट-15 […]
प्योंगयांग के दो दिन लगातार मिसाइल दागने के बाद एक बार फिर “किम” को जंगी जवाब देने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका उतरा मैदान में, तैनात किया घातक फाइटेर जेट – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे
सांकेतिक तस्वीर। टोक्यो/सियोल। अमेरिकी धमकी से खिसियाये उत्तर कोरिया ने दो दिन लगातार मिसाइले दागी। परिणामस्वरूप तानाशाह किम जोंग को जवाब देने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास के लिए शनिवार को एक अमेरिकी बी-1बी स्ट्रैटेजिक बॉम्बर को कोरियाई प्रायद्वीप में दोबारा तैनात किया गया। दरअसल,बीते शुक्रवार को उत्तर कोरिया की ओर […]
ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से तोड़े संबंध, राजदूत को निष्कासित किया, तेहरान में दूतावास बंद करने की घोषणा
कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), 26 अगस्त (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ईरान से राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईरान सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय पर कम से कम दो हमले करवाए। यह हमले मेलबर्न स्थित एडास इजराइल सिनेगॉग और सिडनी स्थित लुईस कॉन्टिनेंटल किचन पर हुए थे। अल्बानीज ने कहा […]
