इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

नाटों हेडक्वार्टर्स में रूस के खिलाफ नाटों के रक्षा मंत्रियों ने की अब तक की बड़ी बैठक, सीक्रेट फाइल पर किये गये हस्ताक्षर, मचा हड़कंप – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


नाटों हेडक्वार्टर्स में रूस के खिलाफ नाटों के रक्षा मंत्रियों की बैठक, फोटो साभार -(नाटों के ट्वीटर से)

ब्रूसेल्स/कीव। रूस-यूक्रेन जंग अब अपने 12वें महिने में प्रवेश करने वाला है। लेकिन अब स्थिति और भी भयावह होती दीख रही है। क्योंकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी के यूरोप दौरे के बाद नाटों हेडक्वार्टर्स ब्रूसेल्स में नाटों के सभी रक्षा मंत्रियों की बैठक और सीक्रेट फाइल पर सभी के हस्ताक्षर किसी बड़े घटनाक्रम की ओर ईशारा कर रहे हैं। इस बीच रूस के परमाणु बमों लैश घातक लड़ाकूं विमानों की एक फ्लीट की कनाडा के पास उड़ान भरने की भी रिपोर्ट सामने आ रही है जो कि साफ कर रहा है कि आने वाले दिनों कुछ बड़ा होने वाला है।

दरअसल,इस महिने की आने वाली 24 तारीख को रूस-यूक्रेन अपना एक साल पूरा करने जा रहा है। जहां इस बीच यूक्रेन और यूरोप से बार बार रूसी आक्रामकता को लेकर चेतावनी दी जा रही है। इसी कड़ी में हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोप का दौरा कर, भारी सैन्य मदद की अपील की है। जिसे यूरोप ने स्वीकार भी कर लिया है। वहीं, अमेरिका के कनाडा के पास रूस के परमाणु बमों लैश घातक लड़ाकूं विमानों के उड़ान भरने की रिपोर्ट ने पेंटागन को चौंका दिया, हालांकि अमेरिकी विमानों ने जब रूसी विमानों का पीछा किया तो रूसी विमान पीछे हट गए।

इस बीच जर्मनी से भी खबर मिल रही है कि उसके पोर्ट पर यूक्रेन को भेजे जाने वाले भारी संख्या में टैंक मौजूद है। ऐसे में ये सभी घटनाक्रम साफ कर रहे हैं कि अब रूस के खिलाफ नाटों पूरी ताकत के साथ जंग में उतरने वाला है। क्योंकि,बातचीत अब करीब करीब खत्म हो चुकी है,इसलिये अब नाटों भी रूस के खिलाफ आक्रामक रुख में है। यहीं कारण है कि नाटों हेडक्वार्टर्स में नाटों के सभी रक्षा मंत्रियों ने रूस के खिलाफ एक जुटता दिखाई है। हालांकि, क्रेमलिन बार बार नाटों को चेतावनी देता रहा है कि यूक्रेन की मदद उसे भारी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *